मांगो को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने निकाला पैदल मार्च, कल डीएम को देंगे ज्ञापन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पैदल मार्च निकाला। सफाई कर्मचारी पिछले काफी दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन प्राधिकरण के द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते सोमवार को सैकड़ो सफाई कर्मचारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से परी चौक होते हुए वापस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और फिर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका यह धारणा लगातार जारी रहेगा।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों और गांवो में साफ सफाई प्राधिकरण के कर्मचारियों के द्वारा की जाती है। पिछले काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे हुए जिसके चलते सेक्टरों और शहरों में गंदगी बढ़ गई है। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए प्राधिकरण ने कुछ जगह पर अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया है जो वर्तमान में साफ सफाई कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष रणवीर ने बताया कि संयुक्त मोर्चा के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली पर प्राधिकरण की तरफ से कोई बोनस नहीं दिया गया इसके साथ ही मासिक सैलरी को भी कई कई महीने बाद दिया जाता है। ऐसी ही अन्य कई मांगों को लेकर प्राधिकरण के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन प्राधिकरण की तरफ से कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है। सभी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

पढ़ें  दिल्ली एनसीआर में दर्जनों लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रणवीर ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम काफी दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को सभी कर्मचारियों ने धरना स्थल से परी चौक होते हुए अल्फा कमर्शियल बेल्ट और फिर वापस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय तक पैदल मार्च किया है। इसके बाद मंगलवार को सभी कर्मचारी धरना स्थल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर तक पैदल मार्च करेंगे। इसके बाद भी अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे लेकिन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी उनका यह धंधा प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment