संजू सैमसन हो गए पीछे, आयुष म्हात्रे ने 17 साल की उम्र में नाम किया ये कीर्तिमान

Sanchar Now
3 Min Read

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार अर्ध शतकीय पारी खेली। ऐसा लग रहा था कि वह आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ देंगे, लेकिन लुंगी एन्गिडी की स्लोअर गेंद पर म्हात्रे फंस गए। उन्होंने 48 गेंद में 94 रन की पारी खेली। उनकी यह पारी चेज करते हुए आई है जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा आसान नहीं होती है। आयुष ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए। वह चेन्नई की ओर से अर्ध शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। म्हात्रे की यह केवल चौथी आईपीएल पारी है। उन्होंने 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया। म्हात्रे को चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर 30 लाख रुपये में शामिल किया था।

25 गेंद में जड़ा था अर्धशतक

आयुष ने अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी केवल 25 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से पूरा किया। इसके साथ ही वह चेन्नई की ओर से फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2008 में मुंबई के खिलाफ 21 साल और 148 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वह आईपीएल इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

उम्र खिलाड़ी टीम विपक्षी टीम वर्ष
14 वर्ष 32 दिन वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स (RR) गुजरात टाइटंस (GT) 2025
17 वर्ष 175 दिन रियान पराग राजस्थान रॉयल्स (RR) दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2019
17 वर्ष 291 दिन आयुष म्हात्रे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2025
18 वर्ष 169 दिन संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स (RR) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 2013
18 वर्ष 169 दिन पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स (DC) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2018
पढ़ें  अर्जुन तेंदुलकर ने किया बड़ा धमाका, एक ही मैच में चटका डाले 9 विकेट; टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की ओर से एकबार फिर शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंद में 51 रन की साझेदारी की। म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा के साथ शतकीय साझेदारी कर चेन्नई को रेस में बनाए रखा। जडेजा के साथ उन्होंने 64 गेंद में 114 रन की साझेदारी की।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment