सारा तेंदुलकर ने Janhvi Kapoor के बॉयफ्रेंड शिखर संग की पार्टी, गुस्से से लाल हुई एक्ट्रेस, उठा लिया ये कदम

Sanchar Now
3 Min Read

सारा तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक्स की वजह से तो कभी शुभमन गिल के कारण उनके चर्चे होते रहते हैं। लेकिन अब जो खबर आ रही है उसके चर्चा की वजह न तो सारा के लुक्स और न ही शुभमन गिल। बल्कि इस बार सचिन तेंदुलकर की लाडली जाहन्वी कपूर की वजह से छाई हुई हैं। दरअसल हाल ही में सारा तेंदुलकर को जाहन्वी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के पार्टी करते देखा गया था, जिसके बाद खबर आ रही है कि जाहन्वी कपूर ने सारा तेंदुलकर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

शिखर-सारा की पार्टी

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों जाहन्वी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्तों के चर्चे हैं। जाहन्वी कपूर ने शिखर संग रोमांस की खबरों पर कॉफी विद करण में बीते दिनों मुहर लगा दी थी। इस दौरान जाहन्वी ने शिखर को शिखु कहा था, जिसके बाद दोनों के रिश्तों के चर्चे तेज हो गए। जाहन्वी ने एक तरफ शिखर संग अपना रिश्ता कन्फर्म किया है, जिसके कुछ दिन के बाद शिखर सारा तेंदुलकर संग पार्ट करते नजर आए।

पहले कर रहीं थीं फॉलो

सारा और शिखर को साथ में देखने के बाद फैंस भी अब तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। शायद फैंस को भी सारा का शिखर के साथ घूमना पसंद नहीं आया है। इसके अलावा शायद जाहन्वी को भी सारा और शिखर का साथ में घूमना रास नहीं आ रहा है और उन्होंने सारा को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वह पहले उनको फॉलो कर रही थीं।

पढ़ें  'एक्टिंग सिर्फ काम नहीं, एक जिम्मेदारी है', पहली बार नेशनल अवार्ड जीतकर बोले शाहरुख खान, एटली समेत सभी का जताया आभार

जाहन्वी को नहीं पसंद आए सारा के पोस्ट

हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह सिर्फ कोरी अफवाह है या फिर इसके पीछे कोई सच्चाई भी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया कि जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ सारा तेंदुलकर की लेटेस्ट आउटिंग के कारण दोनों के बीच नाराजगी पैदा हो गई है और उन्होंने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसपर बताया गया कि जान्हवी को सारा के ऐसे कई पोस्ट पसंद नहीं आए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment