सरेराह छात्रा से छेड़छाड़, जबरन कार में बैठाने की कोशिश

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ : राजधानी में निजी इंस्टिट्यूट की एक छात्रा ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं छात्रा ने आरोप लगाया है कि कॉलेज जाते समय आरोपियों ने उसे किडनैप करने की कोशिश भी की. स्थानीय लोगों को आता देख आरोपित वहां से भाग निकले छात्रा ने थाने पहुंचकर दो आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. छात्रा ने बताया कि कोचिंग जाते समय आरोपित उसका पीछा किया करते थे.

पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी पीड़िता के मुताबिक, वह एक निजी इंस्टीट्यूट की छात्रा है. 22 जुलाई को वह इंस्टीट्यूट जा रही थी वह घर से निकलकर कुछ दूर पहुंची तभी बालागंज के बरौरा हुसैनबाड़ी निवासी धीरज उर्फ गोलू व महिपतमऊ के रवि ने उसे रोक लिया. दोनों उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे. विरोध पर आरोपितों ने उसे खींचकर बाइक पर बिठाने का प्रयास किया. विरोध पर राहगीरों को जुटता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले. पीड़िता का आरोप है कि बीते कुछ दिन से आरोपित इंस्टीट्यूट जाते समय उसका पीछा करते थे.

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के मुताबिक, ‘दबंगों ने कॉलेज जा रही छात्रा को रोककर सरेराह छेड़छाड़ की. विरोध करने पर खींचकर बाइक पर बिठाकर अगवा करने का प्रयास किया. चीख पुकार पर आस-पास के लोगों को जुटता देख आरोपित भाग निकले. यह आरोप लगाते हुए पीड़िता ने ठाकुरगंज थाने में दो आरोपित धीरज व रवि के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एफआईआर के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में लग गई है.’

पढ़ें  यूपी पुलिस के लिए आई बुरी खबर, इस तारीख तक सभी की छुट्टियां रद- पढ़िए आदेश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment