‘हिंदी नहीं आती’…सरफराज खान ने उड़ाया शोएब बशीर का मजाक, इंग्लैंड स्टार का जवाब हुआ वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के नए स्टार खिलाड़ी सरफराज खान ने ये कहकर इंग्लैंड के खिलाड़ी शोएब बशीर के मजे लिए कि इसको तो हिंदी आती ही नहीं। जिसके बाद शोएब बशीर ने भी सरफराज खान को मजेदार जवाब दिया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 353 रनों पर ऑलआउट हुई।

शोएब बशीर ने सरफराज को दिया मजेदार जवाब

दरअसल मैच के दूसरे दिन जब इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर और जो रूट बल्लेबाजी कर रहे थे। तब फील्डिंग करते वक्त सरफराज खान को कहते हुए सुना गया कि इसको तो हिंदी आती ही नहीं। जिसके बाद शोएब बशीर ने जवाब दिया कि थोड़ी-थोड़ी आती है हिंदी। सोशल मीडिया पर अब ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स भी इस पोस्ट पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा इसको तो बैटिंग भी नहीं आती।

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा क्या फायदा थोड़ी-थोड़ी हिंदी आने का जब खाता ही नहीं खोल पाया। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा खेलना आना चाहिए भाषा का क्या काम। दरअसल बल्लेबाजी के दौरान शोएब बशीर बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। रवींद्र जडेजा ने शोएब बशीर को पवेलियन भेजा था। बशीर के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इंग्लिश खिलाड़ी के मजे लेने शुरू किए थे।

पहली पारी में इंग्लैंड ने बनाए 353 रन

पढ़ें  तेलुगू और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा जयराम का सड़क हादसे में निधन, कार में सवार थी बहन और साउथ एक्टर

रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए है। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट सबसे ज्यादा 122 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा ओली रॉबिन्सन ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। ओली रॉबिन्सन ने पहली पारी में 58 रनों की अहम पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 4, आकाश दीप ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट हासिल किए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment