SANCHAR NOW
Advertisement
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय
No Result
View All Result
SANCHAR NOW
No Result
View All Result
Home एनसीआर ग्रेटर नोएडा

साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो SATTE 2024 से भारतीय और वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार

50 से ज्यादा देशो के 1500 से अधिक प्रदर्शकों व 800 से ज्यादा खरीदारों होंगे शामिल

Sanchar Now by Sanchar Now
21/02/2024
in ग्रेटर नोएडा, राज्य, राष्ट्रीय
0
साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो SATTE 2024 से भारतीय और वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार

संचार न्यूज़। दिग्गज प्रदर्शनी आयोजक, इंफॉर्मा मार्केट्स इन इंडिया, दक्षिण एशिया की नंबर 1 ट्रैवल प्रदर्शनी SATTE 2024 का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह प्रदर्शनी इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली एनसीआर में 22 से 24 फरवरी 2024 के बीच आयोजित होगी। SATTE को भारतीय और ग्लोबल ट्रैवल और पर्यटन बाजार से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। यह इसका 31वां संस्करण है। इसकी पहचान एपीएसी रीजन के सबसे बड़े शो में से एक के रूप में हैं। SATTE ने घरेलू, रीजनल, इनबाउंड और आउटबाउंड पर्यटन को विकसित करने में जो 360-डिग्री भूमिका निभाई है उसके चलते इस शो का कद लगातार बढ़ा है। SATTE 2024 के अब तक का सबसे बड़ा शो होने की उम्मीद है। इसमें 1500 से अधिक प्रदर्शकों, 800 से अधिक मेजबान अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खरीदारों और 120 से अधिक भारतीय शहरों/कस्बों के एजेंटों/ऑपरेटरों/पेशेवरों की भागीदारी की संभावना है।

SATTE 2024 भारत के तेजी से बढ़ते ट्रैवल इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। यह शो पर्यटन व्यवसाय के अवसरों का पता लगाने और इस इंडस्ट्री के उभरते परिदृश्य के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए यात्रा, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के संपूर्ण वैल्यू चेन को एक मंच पर लाता है। 2028 तक भारत की विजिटर एक्सपोर्ट आय 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए SATTE 2024 भारतीय पर्यटन के लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता करने के लिए सही मंच है।

SATTE को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड, ग्लोबल ट्रैवल ट्रेड संगठनों, एयरलाइंस, होटल, वेलनेस रिसॉर्ट्स, क्रूज़, थीम पार्क, सिनेमा लोकल्स, कॉर्पोरेट ट्रैवल, निवेशकों और वेडिंग प्लानर्स सहित दूसरे लोगों से लगातार सपोर्ट मिला है।

SATTE 2024 में एक विशेष रिवर्स बॉयर-सेलर मीट “अतिथि” की शुरुआत की गई है, जो वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सहयोग से सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (SEPC) की एक बड़ी पहल है। इनबाउंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्विसेज एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल SATTE के सहयोग से पूरे भारत में भारतीय पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के लिए 50 से ज्यादा देशों के लगभग 250 अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी के लिए काम कर रही है। SEPC@SATTE पहल भारत को दुनिया में सबसे ज्यादा मांग वाला ट्रेवल डेस्टिनेशन बनाने और अंततः विजन@2047 को पूरा करने के लिए सबसे सही समय पर शुरू हुई है।

पढ़ें  आजतक के हेलीकॉप्टर शॉट से जानिए दिल्ली में किसका होगा... राजतिलक

राज्यों में उत्तर प्रदेश मेजबान राज्य है। बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड भागीदार राज्य हैं। इसमें हमें भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और 8 पूर्वोत्तर राज्यों की भागीदारी भी देखने को मिलेगी। SATTE 2024 में सऊदी अरब, दुबई, मॉरीशस, जार्जिया, अजरबैजान, जमैका, उज्बेकिस्तान, दक्षिण कोरिया, मालदीव, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर, हांगकांग, वियतनाम के दनांग प्रांत, थाईलैंड के चोनबुरी प्रोविंडल, नेपाल, श्रीलंका, भूटान जैसे दूसरे एनटीओ (NTOs)की भागीदारी की भी पुष्टि हो गई है। सऊदी अरब प्रीमियम भागीदार देश हैं, दुबई, मालदीव, श्रीलंका, सिंगापुर, मलेशिया और थाईलैंड भागीदार देश हैं।

इसके अलावा, एयर इंडिया, रिज़ॉर्ट वर्ल्ड क्रूज़, मेकमाईट्रिप, ईज़माईट्रिप, टीबीओ.कॉम, रेज़लाइव, ट्रिपजैक, ट्रैवक्लान, अकबर ट्रैवल्स, ट्रैवलबुलज़, माई वैल्यू ट्रैवल, यॉर्कर हॉलीडेज़, वॉव हॉलीडेज़, रेना डेस्टिनेशन मैनेजमेंट, सतगुरु ट्रैवल, फ्लाई24एचआरएस , जीआरएनकनेक्ट, स्टिक ट्रैवल, आर्क ट्रेवल्स, एसटीएस वर्ल्ड, यूरोपियन वॉयेज, रॉयल थाई वेकेशन, वनएबव, फ्लाईरेमिट, साल्विया ट्रेवल्स, सरोवर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, द फर्न होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, स्टर्लिंग हॉलीडेज, शेवल कलेक्शन, सूबा होटल्स, उड़ान होटल्स एंड रिसॉर्ट्स , की रिसॉर्ट्स इंटरनेशनल, उदय समुद्र लीज़र बीच होटल, आइलैंड हॉलीडेज़, क्रूज़ कैरट, कुछ प्रमुख प्राइवेट कंपनियां हैं जो वर्तमान संस्करण का हिस्सा हैं।

इस शो ने PATA के साथ भी अपने संबंधों को विस्तार दिया है। इसे हमेशा UFTAA, TAAI, TAFI, IATO, ADTOI, SKAL, ICPB, TOA, ABTO, OTOAI, ATOAI, ETAA जैसे संगठनों से भी अच्छा सपोर्ट मिला है।

भारत में इंफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक श्री योगेश मुद्रास ने SATTE 2024 के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “भारत में ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री ने 2023 में एक ऐसा साल देखा जो अपने में एक मील का पत्थर है। इस अवधि में इस इंडस्ट्री में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली और यह इंडस्ट्री लगभग 16.5 लाख करोड़ रुपए की हो गई। इससे इसकी लोकप्रियता का पता चलता। यह इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रही है। खास बात ये है कि भारतीयों के बीच ट्रैवलिंग के ट्रेंड में जोरदार बढ़त हुई है, जिसमें एमआईसीई टूरिज्म भी शामिल है, जिसमें लोकप्रिय, कम-ज्ञात और आध्यात्मिक दोनों स्थलों में लोगों की रुचि बढ़ती दिखी है। यह ट्रेंड अलग-अलग पर्यटन स्थलों के विकास का अवसर पेश करती है और किसी एक जगह भीड़ बढ़ने से जुड़ी चिंताओं का समाधान करती है। इसके अलावा, अप्रैल 2023 से 85 नए क्षेत्रों जुड़े है। सड़क नेटवर्क और हवाई कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है। परिवहन के बुनियादी ढांचे में हुए इस विकास ने टूर एवं ट्रैवेल इंडस्ट्री के संपूर्ण विकास में पूरक का काम किया है।

पढ़ें  TET अनिवार्यता पर सीएम योगी का बड़ा कदम, शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखि‍ल

उन्होंने आगे कहा “इस बदलते परिवेश में हम SATTE के 31वें संस्करण की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह एक ऐसा मंच है जो अपने विविध रणनीतिक गठजोड़, सुविधाओं और रुझानों के साथ, कनेक्शन बनाने, भविष्य के नवाचारों की खोज करने में अहम भूमिका निभाता है। हमें यकीन है कि हमारा यह शो हमारे सभी सम्मानित उपस्थित लोगों के अनुभव को बढ़ाएगा। शो का 2024 संस्करण अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें सभी स्टेक होल्डरों के असीम उत्साह को समायोजित करने के लिए हॉल 5 और 6 को भी इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्राहकों की प्रतिक्रिया के आधार पर 2025 में होने वाला ये शो भारत के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), द्वारका, नई दिल्ली में स्थानांतरित हो जाएगा”।

ज्ञान का व्यापक आदान-प्रदान 

SATTE 2024 भारत के तेजी से बढ़ते ट्रैवल इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल करने का बेहतरीन मौका प्रदान करता है। यह शो टूरिज्म व्यवसाय के अवसरों का पता लगाने और इंडस्ट्री के उभरते परिदृश्य के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए ट्रेवल, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के पूरे वैल्यू चेन को एक विशाल छतरी के नीचे लाता है।

SATTE के प्रसिद्ध ज्ञान-साझेदारी सत्रों को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। इस वर्ष के सम्मेलन के कुछ विषयों में ‘टूरिज्म: द बैलेंसिंग एक्ट’, ‘वॉयस व्यूज एंड एक्शन’, ‘डिकोडिंग एमआईसीई फॉर बिजनेस एंड करियर अपॉर्च्युनिटीज ‘ , ‘टूरिज्म@2047: अमृतकाल थ्रेडबेयर’; ‘निच अफेयर्स: बिग डॉलर्स’ और ‘रोर ऑफ द माइस’ शामिल हैं। इस सम्मेलन में टूर एंड ट्रेवल इंडस्ट्री का तमाम जानी-मानी हस्तियां शमिल होंगी। ये इस दौरान होने वाले कारोबारी सत्रो का संचालन करेंगे या फिर उसमें बोलेंगे। इन हस्तियों में इंडोनेशिया के टूरिज्म और क्रिएटिव इकोनॉमी मिनिस्ट्री की डिप्टी मार्केटिंग मिनिस्टर जैसे सुश्री नी मेड अयू मार्टिनी, ट्रैवल और टूरिज्म की एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हस्ती और PATA के सीईओ नूर अहमद हामिद, ट्रैवल एजेंसी इंडस्ट्री के ग्लोबल छत्र संगठन UFTAA के प्रेसीडेंट सुनील कुमार, एडवोकेसी और स्केल इंटरनेशनल में ग्लोबल पॉर्टनरशिप कमिटी के को-चेयर स्टीव रिचर ; साइट ग्लोबल के पूर्व अध्यक्ष राजीव कोहली ; एडम्स जैक्सन एंड एसोसिएट्स के सीईओ गेल एडम्स शामिल हैं। SATTE 2024 सम्मेलन में शामिल होने वाली दूसरी बड़ी हस्तियों में विशाल भाटिया, कंट्री मैनेजर विजिटब्रिटेन; भारत में जर्मन राष्ट्रीय पर्यटन कार्यालय के निदेशक रोमित थियोफिलस; वेलकमहेरिटेज के सीईओ अभिनाश मंघानी; संजय बसु, एमडी, फार होराइजन; रणजीत सिंह परमार, संस्थापक और सीईओ, पैलेसेस ऑफ इंडिया और नरेश रावल, उपाध्यक्ष, सेल्स एंड मार्केटिंग, रिसॉर्ट्स वर्ल्ड क्रूज़ (भारत) जैसे कई और नाम शामिल हैं।

पढ़ें  गाड़ियों के शीशा तोड़ कर लैपटॉप व सामान चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

इस सम्मेलन के दौरान आयोजित होने वाले सत्रों में वेलनेस, एडवेंचर और वर्कएक्शन जैसे हर विषय पर चर्चा होगी। इन विषयों पर आपसी संवाद को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं, पैनल चर्चाओं और प्रश्नोत्तर सत्रों जैसे इंटरैक्टिव प्रारूपों को अपनाया जाएगा।

साउथ एशियाज ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज SATTE 

SATTE (साउथ एशियाज ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्सचेंज) नेशनल और स्टेट टूरिज्म बोर्ड्स (NTOs and STOs) के साथ देश और दुनिया के टूर, ट्रैवल्स और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और पेशेवरों को एक व्यापक मंच प्रदान करता है। SATTE को इस इंडस्ट्री के विकास की गति में तेजी लाने के लिए सॉल्यूशन आधारित नवाचारों तक पहुंचने के लिए व्यवसाय संचालित करने, ज्ञान साझा करने, विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एशिया की अग्रणी ट्रैवल और टूरिज्म प्रदर्शनी के रूप में मान्यता प्राप्त है। SATTE को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड, भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेवल और ट्रेड संघों और संगठनों द्वारा अच्छी तरह से सपोर्ट हासिल है।

Tags: India expo martSanchar newsSatte expoSatteexpo2024
Previous Post

फिर टल गई मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई, जानें कोर्ट ने क्या बताई वजह

Next Post

दिल्ली के द्वारका इलाके में अपार्टमेंट में आग, चौथी मंजिल से कूदीं 2 महिलाएं; 1 की मौत

Sanchar Now

Sanchar Now

Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com

Next Post
दिल्ली के द्वारका इलाके में अपार्टमेंट में आग, चौथी मंजिल से कूदीं 2 महिलाएं; 1 की मौत

दिल्ली के द्वारका इलाके में अपार्टमेंट में आग, चौथी मंजिल से कूदीं 2 महिलाएं; 1 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर अब भी डग्गामार बसों का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़

अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर अब भी डग्गामार बसों का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़

22/12/2025
मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप

मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप

22/12/2025
जापानी इंडस्ट्रियल पार्क मॉडल के अध्ययन के लिए YEIDA का नीमराना दौरा, जापानी निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ा कदम

जापानी इंडस्ट्रियल पार्क मॉडल के अध्ययन के लिए YEIDA का नीमराना दौरा, जापानी निवेश आकर्षित करने की दिशा में बड़ा कदम

22/12/2025
विदेशी संपत्तियां छिपाने पर IT का एक्शन, नोएडा के 1800 ‘रईसों’ को आयकर का नोटिस

विदेशी संपत्तियां छिपाने पर IT का एक्शन, नोएडा के 1800 ‘रईसों’ को आयकर का नोटिस

22/12/2025

Recent News

संचार न्यूज डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से हम अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्यों और स्थानीय समाचारों मुख्यतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली एनसीआर की खबरों को Facebook, YouTube, Instagram, Twitter और हमारे पोर्टल sancharnews.in के माध्यम से प्रकाशित कर रहे हैं।

Follow Us

Our Visisters

Our Visitor

1274911

Recent News

अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर अब भी डग्गामार बसों का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़

अनधिकृत बसों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, लेकिन एक्सप्रेसवे पर अब भी डग्गामार बसों का संचालन यात्रियों की जान से खिलवाड़

22/12/2025
मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप

मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप

22/12/2025
  • About Us
  • Privacy & Policy
  • Contact Us
  • Home

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • आस्था
  • एनसीआर
    • गाजियाबाद
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
  • प्राधिकरण
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय

© 2025 Sanchar Now All Rights Reserved.

We use cookies to ensure that we give you the best experience on our website. If you continue to use this site we will assume that you are happy with it.