यूपी में SC-ST आयोग का गठन, बाराबंकी के बैजनाथ रावत बने अध्यक्ष

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति (SC-ST) आयोग का गठन किया गया है। पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को एससी-एसटी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि बेचन राम और जीत सिंह खरवार को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में 16 सदस्य भी बनाए गए हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद आयोग के नए सदस्यों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बैजनाथ रावत बाराबंकी के रहने वाले हैं जबकि उपाध्यक्ष बेचन राम पूर्व विधायक हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं। वहीं, दूसरे उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार सोनभद्र के रहने वाले हैं।

पहले भी थे आयोग के अध्यक्ष

इससे पहले बैजनाथ रावत अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष थे। वहीं, बेचन राम और जीत सिंह खरवार भी उपाध्यक्ष थे। इन तीनों नेताओं को एक बार फिर से मौका दिया गया है। वहीं आयोग के कई सदस्यों को भी दोबारा रिपीट किया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

एससी-एसटी आयोग के सदस्यों के नाम

  1.   हरेन्द्र जाटव- मेरठ
  2.  महिपाल वाल्मीकि- सहारनपुर
  3.  संजय सिंह-बरेली
  4. दिनेश भारत- आगरा
  5. शिव नारायण सोनकर-हमीरपुर
  6. नीरज गौतम-औरेया
  7. रमेश कुमार तूफानी-लखनऊ
  8.  नरेन्द्र सिंह खजूरी-मेरठ
  9. तीजाराम- आजमगढ़
  10. विनय राम- मऊ
  11.  अनिता गौतम- गोंडा
  12. रमेश चन्द्र- कानपुर
  13. मिठाई लाल- भदोही
  14. उमेश कठेरिया-बरेली
  15.  जितेन्द्र कुमार-कौशाम्बी
  16. अनिता कमल-अम्बेडकरनगर

बता दें कि यूपी में दस सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने वाले हैं। इसे देखते हुए सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है। इससे पहले अभी हाल में ही महिला आयोग के नए अध्यक्ष और सदस्यों के नाम का ऐलान किया गया था।

पढ़ें  बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद MBBS की स्टूडेंट ने लगा ली फांसी, हॉस्टल में पंखे से लटका मिला शव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment