हाईटेक शहर में बिना शौचालय का स्कूल, एक कमरे में चलती है 5 कक्षाएं

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़।  हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय है जहां पर एक ही कमरे में 5 कक्षाएं पढ़ाई जाती है इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस स्कूल में कोई भी शौचालय नहीं है। दादरी कस्बे के गढ़ी गांव में यह प्राथमिक विद्यालय स्थित है जहां पर 60 बच्चों के साथ चार महिला शिक्षिकाएं भी बिना शौचालय के स्कूल में शिक्षाएं दे रही हैं।

दरअसल, नोएडा ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर है गौतम बुध नगर को उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है जहां एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यालयों में सभी सुविधाएं देने का वादा करती हैं लेकिन दादरी कस्बे का यह विद्यालय सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहा है जहां पर एक कमरे में 5 कक्षाएं चलाई जा रही है और बिना शौचालय के यह स्कूल चल रहा है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे के गढ़ी गांव में प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है यहां पर एक ही कमरे में 5 कक्षाएं चलाई जाती हैं और 60 छात्रों को यहां पर शिक्षा दी जाती है इन छात्रों को शिक्षा देने के लिए 4 महिला शिक्षिका हैं यहां पर तैनात हैं लेकिन सबसे चकित कर देने वाली बात यह है कि पूरे विद्यालय में एक भी शौचालय नहीं है छात्रों को शौचालय की आवश्यकता होने पर अपने घर जाना पड़ता है जबकि शिक्षिकाएं शौचालय की आवश्यकता होने पर पड़ोसियों के शौचालय का प्रयोग करती है।

प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं का अभाव

इस प्राथमिक विद्यालय में शौचालय से अलग भी क्या ऐसी सुविधाएं हैं जिनका अभाव है बच्चों के बैठने की बात की जाए तो जिम बेंच पर तीन बच्चों के बैठने की जगह होती है उसे पर चार से पांच बच्चों को बैठाया जाता है वही स्कूल में कोई भी खेल का मैदान नहीं है बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेल सुविधाएं होना अति आवश्यक है लेकिन विद्यालय में कोई भी खेल का मैदान नहीं है।

पढ़ें  नए नोएडा में भूमाफियाओं ने करोड़ो की ग्राम समाज की भूमि पर बनाया वेयरहाउस, शिकायत के बाद नही हुई कार्यवाही

जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समस्या का समाधान

स्कूल की शिक्षिकाओं ने अपना नाम में छापने की सब पर बताया कि इस विद्यालय को अक्टूबर 2023 में 3 वर्ष पूरे हो जाएंगे यहां पर एक ही कमरा बना हुआ है जिसमें कक्षा एक से कक्षा 5 तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है कई बार जनप्रतिनिधियों वह अधिकारियों से शिकायत की गई है कि विद्यालय में एक भी शौचालय नहीं है लेकिन लगभग 3 वर्ष हो जाने के बाद भी विद्यालय में शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है जिसकी वजह से छात्रों में शिक्षिकाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ये कहा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने

गौतम बुध नगर की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि स्कूल की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है जिसके लिए चलते एक नया कैमरा बनाया गया है अभी फिलहाल इस में सभी कक्षाएं चल रही है। यह विद्यालय की जगह बहुत कम है जिसके चलते एक ही कमरा बना पाया है वही दादरी नगर पालिका से अनुरोध किया गया है कि वह वहां पर जल्द ही शौचालय बना दे।

 

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment