पारिवारिक विवाद में फंसी एसडीएम ज्योति मौर्या पहुंची लोकभवन, साधी चुप्पी

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ. पति आलोक मौर्य के साथ हुई अनबन और सनसनीखेज आरोपों को लेकर पूरे देश में इन दिनों यूपी पीसीएस की महिला अधिकारी और SDM ज्योति मौर्य सुर्खियों में हैं. ज्योति मौर्य और आलोक के संबंधों को लेकर रोजना नई चीजें सामने आ रही हैं, इस बीच शुक्रवार को लखनऊ में ज्योति मौर्य पहली बार मीडिया के सामने दिखीं. दरअसल ज्योति मौर्य गन्ना संस्थान लखनऊ में पहुंची थीं जहां उनको ऑफिशियल काम था.

गन्ना संस्थान के बाद वो लोकभवन में भी दस्तावेज संबंधी कामों के लिए पहुंची. इस दौरान मीडिया के लोगों ने जब उनको देखा तो बात करने की कोशिश की लेकिन ज्योति मीडिया के कैमरों से बचती नजर आईं. ज्योति मौर्य से जब उनके प्रकऱण को लेकर सवाल किया गया तो वो सवाल पूछे जाने पर भी चुप्पी साधी रहीं. इस दौरान उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. मालूम हो कि बरेली में तैनात उत्तर प्रदेश पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.

ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं और बातें सामने आ रही हैं. आपको बता दें कि पति के आरोपों के बाद प्रयागराज के धूमनगंज थाने में ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक मौर्य  ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है. इस पूरे प्रकरण में ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.

इससे पहले ज्योति मौर्य ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इस मामले में ज्योति ने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं. ज्योति मौर्य की शादी का कार्ड से लेकर आलोक मौर्य के परिवार और दोस्तों के कई दावे के साथ ही व्हाटसऐप के प्राइवेट चैट भी सोशल मीडिया में खूब वायरल है.

पढ़ें  हरदोई में सिरफिरे पति ने पत्नी और साली को मारी गोली,साली की मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment