G20 समिट: सुरक्षाबलों ने किया मॉकड्रिल, मेहमानों को मिलेगी मल्टीलेयर सुरक्षा, लगेंगे 10 हजार CCTV

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली. जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें हैं. भारत का पूरा खुफिया तंत्र एयरपोर्ट की सुरक्षा-व्यवस्था का जमीन से लेकर आसमान तक आकलन कर रहा है. जी-20 को लेकर विश्व के कई महत्वपूर्ण देशों के खुफिया विभाग के बड़े अधिकारी और तमाम विदेशी मेहमान दिल्ली एयरपोर्ट पर 7 तारीख को पहुंचेंगे, जहां सेरेमोनियल लाउंज और टेक्निकल एयरपोर्ट दोनों जगह विदेशी मेहमानों को रिसीव करने का पूरा प्लान दिल्ली पुलिस ने तैयार किया हुआ है. उसी के मद्देनजर शुक्रवार को एक रिहर्सल दिल्ली एयरपोर्ट के पिलर नंबर-18 के पास बने सेरेमोनियल लाउंज के बाहर की गई.

एक साथ कई गाड़ियां का काफिला 7 तारीख को जिस तरह विदेशी मेहमानों को एयरपोर्ट से भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच उनके होटल्स तक लेकर जाएगा, उसकी एक डमी प्रैक्टिस भी की गई. बता दें कि जी20 को लेकर 10 हजार सीसीटीवी कैमरे से एयरपोर्ट के सारे रूट्स को कवर किया गया है. एयरपोर्ट के आसपास पास 1500 पुलिस जवान और अर्धसैनिक बलों का सुरक्षा घेरा रहेगा. इसके अलावा एनएसजी, स्नाइपर्स कमांडो और माइक्रो ड्रोन से आसमान से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. कई अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वात कमांडो तैनात किए जाएंगे. इसके अलावे इमरजेंसी एम्बुलेंस स्पॉट भी चिन्हित किए गए हैं.

जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर 55 अतिविशिष्ट (वीवीआईपी) विमानों के वास्ते पार्किंग स्थल उपलब्ध कराए जाएंगे तथा यदि अतिरिक्त पार्किंग स्थलों की जरूरत उत्पन्न हुई तो उस स्थिति के लिए निकटवर्ती चार हवाई अड्डों की पहचान की गई है. जी-20 की अध्यक्षता कर रहा भारत नौ और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेताओं के सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इस बार जी20 को लेकर कई तरह के आतंकी इनपुट्स है इसलिए सुरक्षा के इंतजाम 15 अगस्त और 26 जनवरी से भी कहीं ज्यादा तगड़ी रहने वाली है. पुलिस की अपील है कि 6 तारीख से 11 तारीख तक एयरपोर्ट आने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेट्रो सेवा का इस्तेमाल करें या फिर ज्यादा समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए निकलें.

पढ़ें  जिस पर जान छिड़कती थी उमा, उसी ने मीट वाले छुरे से काटी गर्दन, परिजनों ने सिर का किया अंतिम संस्कार

लोन वुल्फ अटैक, फिदायीन अटैक, ड्रोन से हमले को लेकर कई तरह के आतंकी इनपुट्स के मद्देनजर एयरपोर्ट आने-जाने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है. जी20 को लेकर पहली बार लगेज चेक सीआईएसएफ फर्स्ट चेकिंग के पहले ही लगा दिया गया है यानी आप जैसे ही एयरपोर्ट पहुचेंगे, उस मशीन में अपने समान की चेकिंग करवाएं, फिर सीआईएसएफ चेक और उसके बाद एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा मापदंडों का पालन तय नियम मुताबिक होगा.

शनिवार को पालम एयरपोर्ट स्टेशन में पुलिस फोर्स और कई सुरक्षा एजेंसियों की भी एक सुरक्षा ड्रिल की जाएगी. इस स्टेशन पर हमेशा देश के प्रधानमंत्री आते-जाते हैं और बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपने-अपने एयरक्राफ्ट से यहां उतरेंगे, इसलिए यहां एक महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्रिल की जाएगी. जी20 को लेकर 25 अगस्त को पहली डमी रिहर्सल सेरेमनी लाउंज दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment