पुलिस को देखकर पांच जुआरी नदी में कूदे, दोस्त से कहा-तू भी कूद जा, बचा लेंगे, डूबने से कानपुर के युवक की चली गई जान

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब जुए में लिप्त लोगों ने पुलिस छापे के डर से नदी में छलांग लगा दी. बुधवार शाम को यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के खन्नौत नदी के किनारे हुई. पुलिस की गश्ती टीम को देखकर जुआ खेल रहे छह लोग नदी में कूद गए, जिनमें से एक की डूबकर मौत हो गई.

पुलिस को देख नदी में कूदे 6 लोग

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान 28 साल के कोविद तिवारी के रूप में हुई है, जो मौके पर जुआरियों को पैसे उधार देने पहुंचा था. बाकी पांच लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए, लेकिन कोविद तिवारी पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने केरुगंज रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजनों का आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक की जान गई है.

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और आश्वासन दिया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद देर रात जाम समाप्त हुआ. एसपी द्विवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सिपाहियों  पंकज कुमार, राजेश कुमार और अमन को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  अब 500 में हो सकेगी इंडस्ट्रियल और कॉमर्शियल पॉपर्टी की गिफ्ट डीड, CM योगी की कैबिनेट बैठक में आज हो सकते हैं ये बड़े फैसले

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि यह घटना उस वक्त हुई जब गश्ती दल क्षेत्र में सामान्य निगरानी के लिए गया था, न कि किसी छापेमारी के लिए. फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment