जेल से रिहा होने के बाद सीमा गुलाम हैदर ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार, भारतीय नागरिकता की लगाई गुहार

Sanchar Now
5 Min Read

संचार न्यूज़। जेल से रिहा होकर सीमा गुलाम हैदर अपने प्रेमी सचिन व बच्चों के साथ रबूपुरा उसके घर पहुंच गई हैं। सीमा ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार किया है और भारत सरकार से नागरिकता दिए जाने की मांग की है। 4 दिन जेल में रहने के बाद पांचवे दिन शनिवार की सुबह सीमा गुलाम हैदर व सचिन को जमानत पर जेल से रिहा किया गया है। इसके साथ ही पता न बदलने व भारत न छोड़ने की शर्त पर अदालत ने जमानत दी है।

दरअसल, पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा गुलाम हैदर की पब्जी गेम के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन से जान पहचान हो गई। जिसके बाद फिर दोनों की बात होने लगी और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गया। बीते दिनों सचिन और सीमा नेपाल के काठमांडू में एक होटल में मिले जिसके बाद 7 दिन तक वह दोनों होटल में रहे और उन्होंने उसी दौरान काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद सीमा पाकिस्तान चली गई और सचिन वापस भारत आ गया। जिसके बाद 13 मई को सीमा गुलाम हैदर अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रबूपुरा पहुंच गई। फिर सचिन के साथ रबूपुरा में किराए के मकान में रहने लगी लेकिन इस मामले में पुलिस को जानकारी हुई जिसके बाद सीमा अपने प्रेमी सचिन और बच्चों के साथ रबूपुरा से फरार हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था।

पढ़ें  YEIDA Plot: जेवर एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका, यमुना प्राधिकरण जल्द निकालेगा आवासीय प्लॉट योजना

सीमा गुलाम हैदर उसके प्रेमी सचिन और पिता की जमानत कराने वाले अधिवक्ता हेमंत कृष्ण पाराशर ने बताया कि सीमा गुलाम हैदर उसके प्रेमी रबूपुरा निवासी सचिन को शुक्रवार को न्यायालय से जमानत मिल गई और शनिवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। अधिवक्ता हेमंत ने बताया कि सीमा गुलाम हैदर पर 120b भारतीय दंड संहिता और धारा 14 विदेशी अधिनियम के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया था इन दोनों मामलों में अदालत से सीमा को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वही 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील करने से इनकार करना बताकर पुलिस ने रबूपुरा निवासी सचिन व उसके पिता नेत्रपाल को भी जेल भेजा था। नेत्रपाल को गुरुवार को जमानत मिल गई थी वही सीमा गुलाम हैदर और सचिन को शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद शनिवार की सुबह जेल से रिहा कर दिया गया।

रबूपुरा घर पहुंचकर सीमा ने भारतीय नागरिकता देने की लगाई गुहार

पाकिस्तान के कराची की निवासी सीमा गुलाम हैदर को शनिवार को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित सचिन के घर पहुंची वहां पर बच्चों के साथ पहुंची सीमा गुलाम हैदर ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार किया है और भारत सरकार से भारत की नागरिकता देने की गुहार लगाई है।

पांचवें दिन जेल से रिहा हुई सीमा गुलाम हैदर

सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान से 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा सचिन के पास पहुंची जहां पर सचिन ने सीमा उसके चार बच्चों को रबूपुरा कस्बे में ही अंबेडकरनगर मोहल्ले में किराए के मकान में रखा। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी हो गई वही सीमा अपने चार बच्चों व सचिन के साथ रबूपुरा से फरार हो गई। रबूपुरा पुलिस ने सीमा गुलाम हैदर को बच्चों व सचिन के साथ हरियाणा के फरीदाबाद से 4 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था शुक्रवार को सीमा व सचिन को जमानत मिल गई और शनिवार की सुबह जेल से रिहा होने के बाद सभी रबूपुरा स्थित घर पहुंच गई है।

पढ़ें  जेवर एयरपोर्ट से करोड़ों की केबल चोरी का पर्दाफाश, साइट इंजीनियर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार—15 लाख की केबल व फर्जी नंबर प्लेट वाला कैंटर बरामद
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment