सीमा गुलाम हैदर फिल्म में भारतीय रॉ एजेंट का निभाएंगे किरदार

Sanchar Now
5 Min Read

संचार न्यूज़।  सीमा गुलाम हैदर और सचिन को फिल्म में एक्टिंग का ऑफर देने वाली जानी फ़ॉयरफ़ॉक्स प्रोडक्शन हाउस के फिल्म डायरेक्टर और उनकी टीम ने रबूपुरा में जाकर उनसे मुलाकात की। वहां जाकर फिल्म के डायरेक्टर ने सीमा गुलाम हैदर का ऑडिशन लिया और ऑडिशन के बाद उन्हें फिल्म का रोल बताया जिसको लेकर सीमा काफी उत्साहित थी। फिल्म में सीमा को भारत का रॉ एजेंट का किरदार निभाने की भूमिका दी जाएगी। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या की सच्ची घटनाओं पर यह फिल्म बनाई जा रही है। जिसमें सीमा गुलाम हैदर को अभिनय करने का मौका मिलेगा।

दरअसल, सीमा गुलाम हैदर पाकिस्तान से भारत में सचिन के प्रेम के चलते अवैध रूप से आई हैं। सीमा गुलाम हैदर के साथ 4 बच्चे भी रबूपुरा में सचिन मीणा के घर में रह रहे हैं। न्यायालय से सशर्त जमानत मिलने के बाद पुलिस की निगरानी में रबूपुरा में सीमा गुलाम हैदर सचिन के घर में रह रही है। पिछले एक महीने से सीमा गुलाम हैदर सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल सहित पूरे परिवार से नोएडा पुलिस, यूपी एटीएस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है सीमा गुलाम हैदर पर पाकिस्तान की जासूस होने का शक है। उसको लेकर यह सभी एजेंसियों सहित पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके चलते परिवार का कोई भी सदस्य घर से बाहर कोई काम नहीं कर पा रहा है। इसीलिए परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। जिसमें फिल्म निर्माता ने सीमा गुलाम हैदर को फिल्म में अभिनय करने का ऑफर दिया था। उसके बाद बुधवार को जानी फायरफाक्स प्रोडक्शन हाउस के डायरेक्टर पूरी यूनिट के साथ रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पहुंच गए।

पढ़ें  नाबालिक से कुकर्म के दोषी को अदालत ने बीस वर्ष कारावास की सुनाई सजा, लगाया जुर्माना

फिल्म निर्माता अमित जानी ने बताया कि जब है रबूपुरा पहुंचे तो मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली सीमा गुलाम हैदर का उन्होंने भगवा शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिसके बाद सीमा गुलाम हैदर ने भी परंपरा निभाते हुए उनके पैर छुए। पूरी यूनिट के साथ अमित जानी रबूपुरा में पहुंचकर सीमा हैदर के परिवार से मुलाकात की। वहीं फिल्म के डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह भी वही रबूपुरा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने सीमा गुलाम हैदर का ऑडिशन लिया है। ऑडिशन लेने के बाद उन्होंने सीमा गुलाम हैदर को फ़िल्म में अभिनय के लिए उपयुक्त पाया वही सीमा गुलाम हैदर भी फिल्म में काम करने की बात सुनकर काफी उत्साहित है।

फिल्म निर्माता अमित जानी ने बताया कि उदयपुर में 2022 में दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या हो गई थी जिसको लेकर उसकी हत्या की जांच एनआईए को सौंपी गई। एएनआई ने 2 पाकिस्तानियों सहित 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी उसकी हत्या पर ही अब “द टेलर मर्डर स्टोरी” नाम से फिल्म बनाई जा रही है। उस फिल्म में भारत की तरफ से सीमा गुलाम हैदर को रॉ एजेंट बनाने का किरदार ऑफर किया गया है। सीमा गुलाम हैदर ने रॉ एजेंट बनने का किरदार स्वीकार कर लिया है।

फिल्म निर्माता अमित जानी को अब सीमा गुलाम हैदर की जांच कर रही पुलिस और एटीएस की रिपोर्ट का इंतजार है जैसे ही एटीएस की रिपोर्ट और पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में सीमा को निर्दोष करार दिया जाएगा उसके साथी फिल्म का काम शुरू हो जाएगा।

पढ़ें  गैर राज्य की शराब के साथ पार्टी करने वाले एक विदेशी नागरिक सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले पर सीमा गुलाम हैदर ने कहा कि उन्हें अमित जानी के जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस की टीम के द्वारा फिल्म में काम करने का ऑफर दिया गया है फिल्म में काम करने के लिए वह तैयार हैं। बस जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों की जांच में क्लीन चिट मिलने का इंतजार है जैसे ही उन्हें क्लीनचिट मिलेगी वह फिल्म में काम करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment