सीमा हैदर ने दिया झटका, फिल्मों में काम करने से किया इनकार

Sanchar Now
2 Min Read

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर को राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के एक नेता ने चेतावनी दी है, सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी पर एक फिल्म बन रही है. जिसमें सीमा हैदर भी एक्टिंग कर रही हैं, इसी को लेकर मनसे नेता ने वार्निंग दी है।

एमएनएस ने अब सीमा को फिल्म देने वाले मेकर्स को धमकी दी है गौर हो कि सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई थी।

वहीं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) पर फिल्म ‘कराची टू नोएडा’ (karachi to noida) बनने जा रही है। वहीं इस फिल्म में सीमा की क्या भूमिका रहेगी इसको लेकर भी सस्पेंस बना है। इस दौरान सीमा ने मीडिया से बातचीत में फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है। सुनिए Producer Amit Jani पर उन्होंने क्या कुछ कहा ?

‘इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो…

गौर हो कि मनसे नेता अमय खोपकर ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए नहीं तो मनसे की कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।’ दोनों की लव स्टोरी पर फिल्म निर्माता अमित जानी ‘कराची टू नोएडा’ नाम की फिल्म बना रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है।

सलमान, सनी देओल जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती है सीमा

हाल ही प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा हैदर को लेकर एक फिल्म अनाउंस की थी, जिसका नाम ‘कराची टू नोएडा’ है वहीं कुछ समय पहले सीमा हैदर ने इच्छा जताई थी कि वह फिल्मों में सलमान खान और सनी देओल जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती है।

पढ़ें  सीमा और सचिन की तबियत बिगड़ी, परिवार ने बताया बात भी नहीं कर पा रही, क्या हो गई अनहोनी?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment