गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग द्वारा हिंदी दिवस बड़े ही हर्ष और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत व्याख्यान एवं कवि गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। अतिथियों का स्वागत सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो बंदना पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देशवासियों को अपने अंदर हिंदी को जीवंत करना चाहिए तथा विभिन्न सोशल मीडिया पर अपनी भाषा में ही संदेशों का संप्रेषण करना चाहिए।

गुरुवार को पूरे देश में हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि विश्विद्यालय के कुलपति रवींद्र कुमार सिन्हा ने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में हिंदी भाषा का महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारत की आजादी में हिंदी भाषा ने विशेष महत्व दिया है। वर्तमान में हम आर्थिक व विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं इस उन्नति के साथ भारत अपनी भाषा में भी उन्नति कर रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूती के साथ-साथ हमारी भाषा को भी मजबूती मिल रही है। अतः सभी लोगों को अपने जीवन यापन में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ाना चाहिए।

जीबीयू के कुलसचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान हिंदी अस्मिता एवं भाषायी विमर्श पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी राष्ट्र के गौरव का सम्मान है। हिंदी जीवंत भाषा है इसने सबको अपने में समेटा है। हिंदी भाषा ने राजनीतिक सीमाओं को तोड़कर हमको संस्कृति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में हमारे शब्द मार रहे हैं जो की हिंदी की अस्मिता पर खतरा है। शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रोफेसर एनपी मलकाना ने उच्च शिक्षा एवं शोध में हिंदी भाषा विषय पर प्रकाश डालते हुए कहां की देश में संस्कृत जैव एवं भाषा की विविधता है जिससे देश स्थित रहता है भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ दिवाकर गरवा ने हिंदी की समृद्धि में लोग भाषाओं का योगदान विषय पर व्याख्यान किया।

पढ़ें  PET की परीक्षा के दौरान दो मुन्नाभाइयों को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मौके पर विश्वविद्यालय में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से कवि और कवयित्री शामिल हुई। जिन्होंने भारतीय भाषा एवं साहित्य पर अपनी कविताओं और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक गण, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी गणों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment