यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी स्वतंत्रता सैनानी प्रमाण पत्र के साथ सात आरोपी गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा (संचार नाउ)। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से प्रक्रिया में शामिल होने वाले सात आरोपियों को थाना इकोटेक 3 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भर्ती परीक्षा में फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र पेश किए जो पुलिस के द्वारा जांच करने पर सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साथ फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गौतम बुद्ध नगर के थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी सीधी भर्ती 2023 की डीवीपीएसटी की परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित की गयी। इस परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों से शामिल होने वाले सात आरोपियों को ईकोटेक 3 थाना पुलिस ने पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के सात फर्जी प्रमाण पत्र भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को रिजर्व पुलिस लाइन सूरजपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती 2023 की डीवीपीएसटी की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान फर्जीवाड़ा करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला बुलंदशहर निवासी सुमित, राहुल सिंह, विजय कुमार, अकील खान, मनीष कुमार, राजकुमार सिंह और पवन कुमार के रूप में हुई है। परीक्षा भर्ती में आरोपी के द्वारा प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक व अन्य प्रपत्रों की जब जांच की गई तो उनमें आरोपियों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र फर्जी पाई गए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में बेसहारा, गरीब लोगों के लिए बनाए गए 8 रैन बसेरे, रात गुजारने के लिए निशुल्क रहेगी सुविधा

पुलिस की जांच के बाद बोर्ड सदस्यों के द्वारा जब इसकी पुष्टि की गई तो पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उनसे जगहनता से पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपियों ने बताया की भर्ती परीक्षा में आरक्षण का लाभ पाने के लिए उन्होंने फर्जी स्वतंत्रता सेनानी के प्रमाण पत्र बनाए थे। पुलिस ने सातों आरोपियों को सूरजपुर पुलिस लाइन से गिरफ्तार किया है। पुलिस में आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment