गाजियाबाद के बाद हापुड़ में सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल और बिहार की लड़कियां कर रही थीं देह व्‍यापार

Sanchar Now
2 Min Read

कोतवाली इलाके के दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर व जसरूप नगर के एक मकान में संचालित किए जा रहे सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। जहां से पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा करते हुए देह व्यापार में शामिल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिनमें नेपाल और बिहार की महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। मौके से पुलिस ने 18 मोबाइल फोन, 8340 रुपये की नकदी, सील और इस्तेमाल हुए कंडोम बरामद किए हैं।

हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हापुड़ की दस्तोई रोड स्थित जसरूप नगर में चंचल नामक महिला के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और मौका देखकर छापामार कार्रवाई की।

आपत्तिजनक सामान बरामद

मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। साथ ही 12 महिलाओं समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई देख मौके पर हड़कंप मच गया। मोहल्लावासियों में भी पुलिस की छापामार कार्रवाई से हडकंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद आरोपियों में भी हड़बड़ी मच गई। सभी अपना मुंह छिपाने लगे लेकिन पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ जरूरी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें  सीएम योगी ने अभिभावक की तरह समझाया पैसे का उपयोग, कहा- बच्चों की शिक्षा पर भी ध्यान देना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment