स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट… 7 लड़कियों को किया रेस्क्यू, आरोपियों के खिलाफ ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन की FIR दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक स्‍पा सेंटर की आड़ में सेक्‍स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. गाजियाबाद पुलिस ने स्‍पा सेंटर में छापेमारी कर 7 महिलाओं को रेस्‍क्‍यू किया है. इन महिलाओं से जबरन देह व्‍यापार कराया जा रहा था. साथ ही मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

जबरन कराया जा रहा था देह व्‍यापार 

दरअसल, इंदिरापुरम थाना के नीति खंड इलाके में स्थित जयपुरिया मार्केट में स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने यहां पाखी नामक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर स्पा सेंटर के दो मालिकों से चार युवकों को पकड़ा है. साथ ही 7 महिलाओं को रेस्क्यू किया है.

पुलिस जांच में जुटी 

इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार स्पा सेंटर के 2 मालिकों के खिलाफ इम्मोरल ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सेंटर से पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है कि वहां इस तरह का काम कब से चल रहा था.

हापुड में भी चल रहा था खेल

इससे पहले हापुड में एक बड़े सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. पुलिस ने नेपाल और मेरठ की करीब एक दर्जन से ज्‍यादा युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया था.

गाजियाबाद के चर्चित मॉल में चल रहा था सेक्‍स रैकेट 

बता दें कि इससे पहले गाजियाबाद के एक चर्चित मॉल में स्‍पा के आड़ में सेक्‍स रैकेट चल रहा था. वहां से भी पुलिस ने कई लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. यहां ऑन डिमांड लड़कियों को मंगाया जाता था. पुलिस ने संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

पढ़ें  कानपुर: होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़की समेत चार महिलाएं पकड़ी गईं
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment