“विराट का सामना करने के लिए…” शादाब खान ने खास रणनीति को लेकर कह दी बड़ी बात

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्लीः पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान ने विराट कोहली को विश्वस्तरीय खिलाड़ी करार दिया और कहा कि वह जानते हैं कि भारत के इस स्टार बल्लेबाज को गेंदबाजी करने के लिए किस तरह की रणनीति की जरूरत पड़ती है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को मुकाबला होगा और इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाज कोहली की चुनौती से पार पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

जानिए क्या बोले शादाब खान

शादाब ने कहा,‘‘ वह (कोहली) निश्चित तौर पर विश्वस्तरीय खिलाड़ी है. आपको उनका सामना करने के लिए काफी रणनीति बनानी होगी.’’ कोहली ने पिछले साल मेलबर्न में आईसीसी टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाकर भारत को चार विकेट से जीत दिलाई थी.

कहा- विराट कोहली अलग बल्लेबाज

शादाब ने उस पारी को याद करते हुए कहा,‘‘ विराट कोहली जिस तरह के बल्लेबाज हैं और उन्होंने हमारे खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया है, यहां तक कि टी20 विश्वकप के आखिरी मैच में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मुझे नहीं लगता कि दुनिया का कोई भी अन्य बल्लेबाज उस तरह की परिस्थिति में हमारे मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऐसी पारी खेल पाता.’’ उन्होंने कहा,‘‘ और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह किसी भी चरण में और किसी भी समय ऐसी पारी खेल सकता है.

वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि पाकिस्तान जैसे बेहद स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं लेकिन पिछला मैच 2019 विश्व कप के दौरान खेला गया था.

पढ़ें  फिल्म रिलीज से पहले अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं सारा अली खान, भीड़ से घिरीं; निकलना हुआ मुश्किल Video
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment