वर्ल्ड कप 2023 में भारत के खिलाफ मैच को लेकर शाहीन अफरीदी बोले- बस यही एक मैच नहीं खेलने जा रहे

Sanchar Now
2 Min Read

वनडे विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले पर सबकी नजर है। विश्वकप के शेड्यूल जारी होने के बाद से ही इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चा है। अब इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है।

चोट से उबरने के बाद शाहीन शाह अफरीदी विश्वकप की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर साफ कहा कि उनका पूरा फोकस सिर्फ इस मैच पर नहीं, बल्कि ख़िताब जीतने पर होगा। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘हमें सिर्फ भारत के खिलाफ मैच के बारे में सोचना और इस पर फोकस बंद करना होगा, क्योंकि यह सिर्फ एक गेम होगा। हमें इस पर फोकस करना होगा कि विश्व कप कैसे जीतें? एक टीम के तौर पर यही हमारा लक्ष्य होगा।’

मैं पूरी तरह फिट हूं

शाहीन अफरीदी ने अपनी फिटनेस पर कहा कि ‘मैं अब पूरी तरह से फिट हूं, इसलिए टेस्ट टीम में मेरी वापसी हुई है, अगर मैं पूरी तरह से फिट नहीं होता, तो मेरा नाम टेस्ट स्क्वॉड में नहीं होता। मैं पाकिस्तान के लिए खेलने जा रहा हूं, किसी क्लब लेवल की टीम के लिए नहीं।’

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीमें शामिल

आपको बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्तमान समय के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने रिकवरी कर ली है। उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है।

पढ़ें  ऋतुराज के बाद तुषार का कहर, चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment