शत्रुघ्न सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुए थे अस्पताल में भर्ती, सर्जरी को लेकर कही ये बात

Sanchar Now
3 Min Read

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में एडमिट होने की खबरों ने फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया था. शत्रुघ्न सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने की अलग-अलग रिपोर्ट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं. कुछ में तो यह दावा किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को सोफे पर गिरने की वजह से पसलियों में चोट आई है और उनकी माइनर सर्जरी हुई है. लेकिन इन सभी रिपोर्ट्स और दावों पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में टाइम्स नाउ को बताया है कि आखिर वह किस वजह से अस्पताल में एडमिट हुए थे.

सर्जरी की खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha News) ने हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत की है. जहां शत्रुघ्न ने बताया कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं. फिर शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि ऐसी खबरें थीं कि आप सोफा से गिर गिए. तो इसपर शत्रुघ्न ने कहा- ‘मैं यही करूंगा कि लता जी का एक गाना था मैं सोफे से गिर पड़ी. खैर मजाक से हटकर मेरे पास इतना टाइम कहां है कि मैं सोफे पर रोल करूं और नीचे गिर जाऊं.’ शत्रुघ्न से आगे पूछा गया कि यह खबरें फिर कहां से आ रही हैं. जिसपर उन्होंने कहा- ‘मैं जानता हूं कहां से आ रही हैं लेकिन वह इंसान मेरा बुरा नहीं चाहता है इसलिए छोड़ो. मैंने यह भी सुना है कि मेरी सर्जरी हुईए है तो सर्जरी को खामोश. अरे भाई मेरी सर्जरी हुई है और मुझे ही नहीं मालूम.’

पढ़ें  भारतीय चयनकर्ताओं पर बिफरे Washington Sundar के पिता, गुजरात टाइटंस को भी नहीं बख्शा; जानें क्या कहा

क्यों अस्पताल में भर्ती हुए थे शत्रुघ्न सिन्हा?

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha on Hospitalization) ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह पर बताया- ‘सिर्फ सालाना चेकअप  के लिए भर्ती हुआ था. जो भी 60 साल के हैं मैं उन भी को कहना चाहूंगा कि उन्हें अपना चेकअप करवाना चाहिए. मैं इलेक्शन कैंपेन के लिए काफी ट्रैवल कर रहा था. उसके बाद मेरी बेटी की शादी थी. अब मैं यंग तो हूं नहीं कि एक दिन में 3 शिफ्ट करूं और उसके बाद रातभर पार्टी करूं.’

सोनाक्षी की शादी पर किया रिएक्ट

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha Daughter) ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर एक बार फिर बात करते हुए कहा- ‘वह बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी की शादी हो गई और सब अच्छे से हुआ. भगवान की कृपा से मेरी बेटी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है. उसकी खुशी में मेरी खुशी है. जो लोग खुश नहीं हैं उनको कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment