इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को झटका, रवींद्र जडेजा को लेकर मिली बुरी खबर!

Sanchar Now
3 Min Read

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने खेल में शानदार वापसी ही है। ये मैच किसी टीम में पक्ष में जा सकता है। लेकिन खेल के चौथे दिन टीम इंडिया को एक बड़ा झटका भी लगा है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट से जूझता नजर आया। लेकिन इस खिलाड़ी की ये चोट कितनी गंभीर है ये अभी पता नहीं चला है।

हैदराबाद टेस्ट के बीच टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन 

हैदराबाद टेस्ट मैच में पहली पारी के स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा दूसरी पारी में कमाल नहीं दिया सके। उन्होंने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 87 रन बनाए थे। लेकिन वह दूसरी पारी में 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस रन आउट के बाद रवींद्र जडेजा परेशानी में दिखाई दिए। जाडेजा अपना पैर पकड़ते हुए नजर आए। जाडेजा के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। अगर ये चोट गंभीर हुई तो टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।

रवींद्र जडेजा टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक 

रवींद्र जडेजा टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए खास योगदान देते हैं। रवींद्र जडेजा ने इस मैच की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 18 ओवर में 3 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने 180 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए थे।

पढ़ें  टीम इंडिया की रिकॉर्ड जीत पर हार्दिक पांड्या की प्रतिक्रिया, पढ़ें रोहित-विराट को लेकर क्या कहा

रोमांचक मोड़ पर हैदराबाद टेस्ट मैच

हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 436 रन बनाए थे। लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी की और 420 रन बना दिए। ऐसे में टीम इंडिया को ये मैच जीतने के लिए 231 रनों का टारगेट मिला है। लेकिन खबर लिखने तक टीम इंडिया ने 166 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment