धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्रेटर नोएडा में सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा, 10 से 16 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में पहली बार बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में मेट्रो स्टेशन के पास 10 से 16 जुलाई को सुनाई जाएगी। कथा के दौरान रोजाना पांच से सात लाख भक्तों के आने का अनुमान है जबकि अंतिम दिन लगभग दस लाख भक्त आने की उम्मीद जताई गई है। इस भव्य आयोजन के लिए चार लाख वर्ग फुट एरिया का वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है इस आयोजन में करोड़ो रूपये खर्च होंगे।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा सुनाई जाएगी। देश में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में लाखों भक्तों के आने की उम्मीद जताई गई है। मेट्रो स्टेशन के पास जैतपुर गांव में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे ग्रेटर नोएडा में इस कथा का आयोजन अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा किया जाएगा

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली इस भव्य कथा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यहां पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें लाखों लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के बारे में नोएडा पुलिस को जानकारी दे दी गई है। आयोजन में करीब दस लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है वहीं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए भी पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई है। कार्यक्रम की अनुमति मिल गई है और पुलिस ने सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी आश्वासन दिया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में क्रिकेटर कपिल देव ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ, लाइब्रेरी में युवाओं को किताबें और वाईफाई की निशुल्क मिलेगी सुविधा।

8 जुलाई को ध्वज यात्रा व 9 जुलाई को होगी कलश यात्रा

नरेश ठाकुर ने बताया कि यहां आने वाले भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन होगा जिस पर करीब 4 करोड रुपए खर्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा भव्य पंडाल में अन्य आयोजन पर भी करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को एक मूर्ति चौक से कथा स्थल तक ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल होंगे। वही 9 जुलाई को कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद वाटरप्रूफ पंडाल में पंखे कूलर के अलावा ऐसी भी लगाए जाएंगे।

कई राज्यो से आएंगे लाखो भक्त

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयाई बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में आएंगे। उन सभी भक्तों के रहने और ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है। जिससे आने जाने में किसी भी भक्तों को कोई परेशानी नहीं होगी यहां पर आने वाले भक्तों के लिए शौचालय और स्नानागार की भी बेहतर व्यवस्था होगी।

12 जुलाई को लगेगा दिव्य दरबार

नरेश ठाकुर ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा ग्रेटर नोएडा में कथा के बाद 12 जुलाई को बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार लगाया जाएगा और वही 13 जुलाई को दिव्य दर्शन होंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment