साहब! बेटी लापता हो गई है, पुलिस नहीं कर रही मदद, थाने में जमीन पर बैठकर दहाड़ मारकर रोता नजर आया पिता

Sanchar Now
2 Min Read

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सदर कोतवाली के अंदर एक बेटी का बाप दहाड़े मारकर रोता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वीडियो में फोन पर किसी अधिकारी से बातचीत भी करते हुए दिखाई दे रहा है। पिता का आरोप है कि थाने की पुलिस हमारे साथ न्याय नहीं कर रही है और न ही खोजबीन ही की जा रही है। घटना सदर कोतवाली की है।

थाने के अंदर दहाड़े मारकर रोता हुआ एक पिता

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम आदर्श नगर निवासी राजन तिवारी अपनी खोई हुई बेटी की फरियाद लेकर कोतवाली सदर पहुंचे थे, जहां पर वह जमीन पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं और रोते-रोते किसी बड़े अधिकारी से यह कहते नजर आ रहे हैं कि हमारी बेटी पांच दिन से लापता है, लेकिन पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है। केवल झूठे आश्वासन ही दे रही है। हमको केवल परेशान ही किया जा रहा है।

‘साहब आप आ जाएं या कहें तो हम आपके आवास पर आ जाते हैं’

वीडियो में पिता राजन यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि साहब आप कोतवाली आ जाएं या कहें तो हम आपके आवास पर आ जाते हैं और आप हमारी बात सुनिए नहीं तो हमारी फूल जैसी बेटी नहीं मिलेगी।

मुकदमा दर्ज, पुलिस लगा रही है पता

एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा। अखिलेश ने बताया जो लड़की खोई है, वह पंद्रह-सोलह साल की है। बताया कि हमारी टीम लगी हुई है। जल्द ही उसे खोज निकाला जाएगा।

पढ़ें  मनीष सिसोदिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने पर कोर्ट नाराज, जेल अथॉरिटी से मांगा जवाब
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment