साली ने मांगा जूता चुराई का नेग, कर दिया इनकार… मंडप में पिट गए जीजा और बाराती

Sanchar Now
2 Min Read

अमरोहा: यूपी के अमरोहा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मैरिज हॉल में शादी समारोह में जूते चुराई के रुपये देने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. विवाद इतना बढ़ गया, कि लोगों ने वहां मौजूद कार में भी तोड़फोड़ कर दी. इस मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है.

दरअसल, पूरा मामला अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके का है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति के दो बेटियों की सोमवार की रात शादी हो रही थी. एक मैरिज हॉल में बरात आई हुई थी. दूल्हे के जूता चुराई के बाद नगद देने को लेकर बरात में आए कुछ लोगों में कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया, कि दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. बारातियों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और जमकर मारपीट की.

यही नहीं, लोगों ने शादी समारोह के बाहर खड़ी कार में भी तोड़फोड़ की. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और मारपीट में घायल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार कराया. हालांकि, इस मामले में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया है. यह पूरा घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है.

पढ़ें  प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, तोड़फोड़ और आगजनी; एक की मौत- सीएम योगी बोले; दोषी नहीं बचेंगे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment