रेयान स्कूल की धोखाधड़ी के विरोध में काली पट्टी बांधकर सामाजिक कार्यकर्ताओं व अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा दाखिले एवं ट्यूशन फीस में 50% छूट देने के नाम पर सैकड़ों अभिभावकों के साथ धोखाधड़ी की गई। इस भ्रष्टाचार व लूट की सक्षम एजेंसी से जांच एवं जल्द से जल्द इस प्रकरण का खुलासा कराने की मांग को लेकर सामाजिक संगठन करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ता व अभिभावकों ने जिला कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित एक पत्र एसडीएम वेद प्रकाश पांडे को सौंपा गया और जल्द कार्यवाही की मांग की गई।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 2022 में एडमिशन के समय अभिभावकों को फीस में 50% छूट का आश्वासन दिया था जिसके चलते अभिभावकों ने रयान इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के एडमिशन कराए लेकिन तीन महीने छूट देने के बाद रयान इंटरनेशनल प्रबंधन ने छूट देने से इंकार कर दिया और अभिभावकों से पूर्ण ट्यूशन फीस की मांग की गई। जिसको लेकर अभिभावक पिछले वर्ष से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सोमवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता और अभिभावकों ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और आलोक नागर ने बताया कि 2022-23 सत्र में अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला रयान इंटरनेशनल स्कूल में 50% छूट के आधार पर कराए थे। 50% छूट लगभग 2 से 3 महीने तक दी गई उसके बाद ट्यूशन फीस को 100% बढ़ा दिया गया। फीस माफी के नाम पर स्कूल के अध्यापकों ने अभिभावकों से अवैध तरीके से मोटी रकम वसूली थी। प्रवीण भारतीय ने बताया कि अभिभावकों को बच्चों के टेस्टों के अंक भी नहीं दिखाई गए एमसीबी एप से भी नहीं जोड़ा गया यानी कि स्कूल में बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई भी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई। जिसको लेकर अभिभावकों व संगठन के कार्यकर्ता पिछले एक साल से स्कूल पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी जिलाधिकारी सहित अन्य जगह पर धरना प्रदर्शन कर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा। जेल भेजे गए किसानों से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने की मुलाकात

संगठन के जिला अध्यक्ष प्रधान प्रधान ने कहा कि इस प्रकरण में स्कूल की प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की मिलीभगत से अभिभावकों के साथ दाखिले के नाम पर धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार करते हुए लूट की गई। इस पूरे प्रकरण की सक्षम एजेंसी से प्रशासन के द्वारा सही जांच कराई जाए और उसके बाद स्कूल प्रबंधक पर कार्यवाही की जाए। इसी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रदर्शन के दौरान मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, एडवोकेट अनिल भाटी, रिंकू बैंसला, सत्येंद्र कपासिया, सुंदर प्रजापति, सत्येंद्र चौहान, संदीप, सुनील, गौरव नागर व अजय नागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment