प्रोपर्टी बटवारे के विवाद में बेटे ने की मां के साथ मारपीट

Sanchar Now
3 Min Read

मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने अपने ही बेटे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है महिला का आरोप है कि उसके बेटे ने प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर गला दबाकर मारने की कोशिश की है उसके साथ मारपीट की। बेटे के द्वारा मारपीट व प्रताड़ित करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोट के कई निशान हैं महिला ने दनकौर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

कस्बा दनकौर के मोहल्ला लंबा बाजार निवासी विमला देवी ने दनकौर पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। उन्होंने अपने तीन बेटों में प्रॉपर्टी का बराबर बंटवारा कर दिया वही उनका बीच वाला बेटा मुकेश मित्तल अक्सर बुजुर्ग महिला और महिला के पति के साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि बीच वाला बेटा घर को जबरन अपने नाम कराने का दबाव बनाता है इसी को लेकर वह हमेशा मारपीट करता रहता है और घर से बाहर निकालने की की धमकी देता है। इसी प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर प्रॉपर्टी के कलयुग बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की। इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दनकौर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है पुलिस ने महिला की शिकायत ले ली है और इस मामले में जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी हालांकि यह इनका पारिवारिक मामला है इनके तीन बेटे हैं और प्रॉपर्टी का विवाद है। वही बीच वाले बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नही है।

पढ़ें  गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक रैपिड रेल के ट्रैक पर ही दौड़ेगी मेट्रो

पारिवारिक बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होते हैं ऐसा ही मामला यह दनकौर का है जहां पर महिला के तीन बेटे हैं और उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को बराबर हिस्से में बांट दिया लेकिन तीनों बेटों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है हालांकि पुलिस से मामले की शिकायत की गई है और पुलिस मारपीट के मामले में कार्यवाही करने की बात कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment