बरेली: ‘पापा कुछ लोग मुझे मार रहे हैं…’ रात में कॉल कर बताया, सुबह पेड़ से लटका मिला बेटे का शव

Sanchar Now
2 Min Read

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का निर्वस्त्र शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या के बाद शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।

जानकारी के मुताबिक हाफिजगंज के परेवा कुर्मियान गांव निवासी चंद्रपाल गंगवार का पुत्र लक्ष्मण प्रसाद दिल्ली में रहकर पीसीएस की तैयारी कर रहा था। पिता चंद्रपाल ने बताया कि 30 जनवरी को उनके नंबर पर लक्ष्मण ने कॉल किया। उसने बताया था कि उसके पास रुपये नहीं हैं। वह घर आना चाहता है। इस पर उसके खाते में 1500 रुपये भिजवाए। वह 31 जनवरी को घर आने के लिए दिल्ली से रवाना हुआ था। रात में उसका फिर कॉल आया। इस बार वह बेहद घबराया हुआ था।

‘फंदे से लटका रहे हैं कुछ लोग’

चंद्रपाल गंगवार के मुताबिक उनके बेटे लक्ष्मण ने कहा था कि उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया है। उसके हाथ-पैर बांधकर फंदे से लटका रहे हैं। इसके बाद कॉल कट गई। बेटे की बात सुनकर पिता समेत परिवार के सभी लोग परेशान हो गए। चंद्रपाल ने ग्राम प्रधान को पूरा मामला बताया । ये लोग सुबह दिल्ली जाने वाले थे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि लक्ष्मण का शव गांव काशी धरमपुर के खेत में पेड़ पर लटका है।

पढ़ें  मथुरा के इस बड़े मंदिर में ड्रेस कोड लागू, जानें जींस-फ्रॉक समेत किन कपड़ों में आने की मनाही

इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर छानबीन की। सरसों के खेत में युवक का बैग और कपड़े मिले। एक कॉपी में सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है, जिससे युवक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment