साउथ एक्ट्रेस Arundhathi Nair सड़क दुर्घटना में हुईं गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में वेंटिलेटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली: साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस अरुंधति नायर 14 मार्च को बाइक दुर्घटना का शिकार हो गईं थी, एक्ट्रेस की बहन अराथी नायर ने खबर की पुष्टि की और बताया है कि एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल हैं. एक्ट्रेस तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही हैं. एक्ट्रेस के फैंस जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

बहन ने शेयर किया पोस्ट 

आज 18 मार्च को एक्ट्रेस की बहन अराथी नायर ने एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लिखा- हमें तमिलनाड़ु के समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में रिपोर्ट में कई गई खबरों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस हुई है. यह सच है मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था. वह गंभीर रूप से घायल हैं. एक्ट्रेस  तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलर पर हैं.

बाइक से हुआ एक्सीडेंट 

रिपोर्ट्स के अनुसार कोवलम बाईपास पर हुआ. कहा जा रहा है कि इस हादसे में अरुंधति के सिर पर चोट लगी. यह घटना उस समय हुई थी जब एक्ट्रेस अपने भाई के साथ ट्रेवल पर थी. एक्ट्रेस यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर घर लौट रही थीं. एक्सीडेंट की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के लोग और तमाम फैंस परेशान हो गए.

एक्ट्रेस का करियर 

अरुंधति के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में ‘पोंगी एझु मनोहरा’ से किया था. एक्ट्रेस को पहचान विजय एंटनी की ‘सैइथन’ से मिली थी. आखिरी बार 2023 में तमिल फिल्म ‘आयिरम पोरकासुकल’ में देखा गया था.

पढ़ें  ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़कर बड़ी उपलब्धि की हासिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment