सपा ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, विनोद लोहिया प्रवक्ता और विक्रम टाइगर उपाध्यक्ष मनोनीत

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने प्रेस वार्ता के दौरान नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए गांव सफीपुर निवासी विक्रम टाइगर को जिला उपाध्यक्ष, कटैहड़ा दादरी निवासी सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव तथा मोहियापुर निवासी एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता मनोनीत किया।

जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में सक्रिय और मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि विक्रम टाइगर पहले जिला सचिव का दायित्व निभा रहे थे, उन्हें प्रोन्नत कर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लंबे समय से संगठन को मजबूत करने में जुटे सुरेंद्र भाटी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

एडवोकेट विनोद लोहिया को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई है। इससे पहले दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर जिला प्रवक्ता की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला प्रवक्ता विनोद लोहिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, नरेंद्र नागर, कृशांत भाटी, कपिल ननका, नवीन भाटी, यूनुस प्रधान, शैलेन्द्र भाटी, अक्षय चौधरी, अनूप तिवारी, अमित रौनी, सुनील भाटी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, सीपी सोलंकी, प्रशांत भाटी, बबली भाटी, मनदीप भाटी, अनिल नागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें  श्रमिक दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण से जुड़े कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment