मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे सपा नेता, दरवाजा खोला तो सामने खड़ी थी नोएडा पुलिस, जानिए राजकुमार भाटी के साथ क्या हुआ

Sanchar Now
2 Min Read

विपक्षी सियासी दलों ने कथित वोट चोरी को लेकर मोर्चा खोल दिया है. अब उनके नेता-कार्यकर्ता भी इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हो रहे हैं. इसी बीच आज नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता और पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी को हाउस अरेस्ट किया है.

दरअसल सपा नेता विकास जटान प्रधान ने चुनाव आयोग पर लगे कथित ‘वोट चोरी’  के आरोपों को लेकर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. वोट चोरी के विरोध में साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा था. मगर उससे पहले ही नोएडा पुलिस ने सपा नेता राजकुमार भाटी को हाउस अरेस्ट कर लिया. इसी के साथ साइकिल रैली को भी रोक दिया गया.

बता दें कि हाउस अरेस्ट होने की जानकारी खुद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ही दी. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए भाजपा सरकार को डरी हुई सरकार बताया.

कितनी डरी हुई सरकार है- राजकुमार भाटी

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने इसको लेकर सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, आज युवा सपा नेता Vikas Jatan Pradhan ने चुनाव आयोग की वोट चोरी के विरोध में ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालने की घोषणा की थी. 100 युवा कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में सम्मिलित होना था.

उन्होंने आगे लिखा,  हमेशा की तरह पुलिस ने इस यात्रा को न निकलने देने की घोषणा कर दी. मैं सुबह सोकर उठा तो बाहर पुलिस बैठी मिली. सुबह से हाउस अरेस्ट कर रखा है. मॉर्निंग वॉक तक पर नहीं जाने दिया.

बता दें कि राजकुमार भाटी हमेशा अपने सोशल मीडिया ट्वीट और वीडियो से चर्चाओं में रहते हैं. वह अक्सर टी.वी पर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखते हुए नजर आते हैं. राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

पढ़ें  औद्योगिक सेक्टरोें में अतिक्रमण हटाने को प्राधिकरण चलाएगा अभियान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment