सपा विधायक डॉ. एसपी यादव का निधन, सीएम योगी व अखिलेश ने जताया दुख

Sanchar Now
2 Min Read

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ शिव प्रताप यादव (74) का शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। यादव सपा सरकारों में दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शोक जताया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डॉ यादव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यादव सपा के संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे।

लोकदल से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले डॉ यादव गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक तथा समाजवादी पार्टी की सरकार में दो बार मंत्री रह चुके थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक शहर बलरामपुर में होगा। अंतिम दर्शन के लिए डॉ यादव का शव बलरामपुर लाया जा रहा है।

योगी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

अखिलेश ने श्रद्धाजंलि दी

सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ‘बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा सीट से सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि!’

पढ़ें  पीलीभीत में 3 आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर; यूपी STF और पंजाब पुलिस के ऑपरेशन में मिली सफलता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment