मुरादाबाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई; सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमेरा का होटल और बार सील, जानिए क्यों?

Sanchar Now
1 Min Read

मुरादाबाद नगर निगम ने टैक्स बकाया को लेकर सपा विधायक कमाल अख्तर की पत्नी हुमैरा अख्तर की कई संपत्तियों को सील कर दिया है। कार्रवाई के तहत हुमैरा अख्तर के मैरिज हॉल, होटल और गजल बार समेत अन्य संपत्तियों को सील किया गया। हुमैरा अख्तर अमरोहा जिले की उझारी नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं, जबकि उनके पति कमाल अख्तर सपा के विधायक हैं।

बताया जा रहा है कि हुमैरा अख्तर पर नगर निगम का लाखों का टैक्स बकाया था। जिसे चुकाने में असमर्थता के चलते यह कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि कुछ समय पहले विधायक कमाल अख्तर ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम मुरादाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी की संपत्तियों को सील कर दिया। मामले को लेकर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया टैक्स वसूली के लिए यह कार्रवाई की गई है और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पढ़ें  फतेहपुर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, एसपी ने थानाध्यक्ष व हल्का इंचार्ज को किया निलंबित
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment