किसानों के समर्थन में सपा का यमुना विकास प्राधिकरण पर जोरदार प्रदर्शन

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। एयरपोर्ट से प्रभावित गांव रन्हेरा एवं सलारपुर अंडरपास पर लम्बे समय में अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे है। किसानों के समर्थन में तथा प्राधिकरण के अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सोमवार को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक ज्ञापन मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम सौंपा गया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसान गांव रन्हेरा अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरने पर बैठे हैं। वही दनकौर क्षेत्र के गांव सलारपुर में गांव 100 वर्ष पुराने मार्ग को बंद करने के विरोध में ग्रामीण काफी लंबे समय से धरना दे रहे हैं, लेकिन यमुना विकास प्राधिकरण के आधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हुए किसानों की बात को सुनने को तैयार नहीं है।

इसके साथ ही सुधीर भाटी ने कहा कि प्राधिकरण गांव के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है जिस कारण आज प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले में गांव विकास की दृष्टि में काफी पिछड़े हुए है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की अनदेखी को बर्दास्त नहीं करेगी, यदि प्राधिकरण ने उनकी मांगे नहीं मानी, तो समाजवादी पार्टी किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए बड़ा आंदोलन करेगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर, जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी, जिला महासचिव सुधीर तोमर, जगवीर नम्बरदार, मेंहदी हसन, देवेंद्र अवाना, रोहित मत्ते गुर्जर, विकास जतन, मोहित यादव, मोहित नागर, अनिल प्रजापति, दीपक नागर, कुंवर नादिर, यूनुस प्रधान, हुकुम सिंह भारती, कपिल ननका, अकबर खां, अतुल प्रधान, विपिन कसाना, राजेश रोही, डॉ शशि यादव, विपिन सेन, रविंद्र यादव, अमित रोनी, सुनील बदौली, प्रशांत भाटी, जुगती सिंह, हैप्पी पंडित, विनोद लोहिया, सागर शर्मा, अनुज नागर, अनीस अहमद, गजेंद्र यादव, राहुल आर्यन, हैप्पी पंडित, लोकेशन जनमेदा, लोकेश भाटी, अनुज नागर, जाकिर जेडी, प्राची यादव, खुशी यादव, विक्रम टाइगर, यशपाल भाटी, रविंद्र प्रधान, कुलदीप भाटी, महेश जाटव, शाहरुख खान, नितिन नागर, अजब भाटी, सनी प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, आशु चौधरी, राहुल चौधरी, मुरारीलाल गौतम, मुकेश श्री आदि मौजूद रहे।

पढ़ें  वीवीआईपी होम्स: मालिकाना हक मिलने से फ्लैट खरीदारों के चेहरे खिले
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment