सुहेलदेव समाज पार्टी की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की मिली लाश, धारदार हथियार से किया गया हमला

Sanchar Now
2 Min Read

संतकबीरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव नंदिनी राजभर की रविवार की शाम उनके बेडरूम में ही निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने धारदार हथियार से उनके चेहरे और गर्दन पर कई वार किया था। पुलिस ने कमरे से उनका शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सचिव 30 वर्षीया नंदिनी राजभर पत्नी अच्छेलाल राजभर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डीघा मोहल्ले की निवासी थीं।

नंदिनी राजभर रविवार को भाजपा कार्यालय पर रविवार को आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद शाम लगभग 4 बजे अपने घर लौटी थीं। उनके पति शहर में मजदूरी करने गए थे और उनका 7 वर्षीय एकलौता बेटा भी खेलने गया था। शाम लगभग 5.30 बजे मोहल्ले की कोई महिला उनके घर किसी काम से गई। दरवाजा खुला होने के चलते महिला नंदिनी राजभर के कमरे में पहुंची तो फर्श पर नंदिनी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दिया। उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के बाद कोतवाली प्रभारी बृजेन्द्र पटेल घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में फारेंसिक टीम और भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटना को लेकर सुभासपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है।

पढ़ें  Noida News: IT कंपनी में पाइप से लटका मिला युवती का शव, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आई ये बड़ी बात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment