ग्रेटर नोएडा में बनेगा एसटीएफ का प्रशासनिक भवन और ट्रांसिट हॉस्टल, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। एसटीएफ का पहला स्थाई ऑफिस ग्रेटर नोएडा में बनने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एसटीएफ को बीजेडपी एरिया में 3000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित की है। एसटीएफ यहां प्रशासनिक भवन और ट्रांसिट हॉस्टल बनाएगा।

दरअसल, एसटीएफ की नोएडा इकाई के अंतर्गत चार जिले गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर आते हैं। एसटीएफ इन चार जिलों में संगठित अपराध की कमर तोड़ने का काम कर रही है। फिलहाल इसका अस्थाई कार्यालय सूरजपुर कोतवाली परिसर में बना हुआ है। एसटीएफ लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में प्रशासनिक भवन और ट्रांसिट हॉस्टल बनाने के लिए जमीन के लिए प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बीजेडपी एरिया में (भूखंड संख्या एफ06 बी) 3000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित कर दी है। इसकी सबलीज डीड जल्द होने जा रही है। इसके बाद नक्शा स्वीकृत कराकर एसटीएफ इस पर प्रशासनिक भवन और ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कराएगी।

एसटीएफ को 3000 वर्ग मीटर जमीन आवंटन से प्राधिकरण को लगभग 6.61 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। इस बारे में एसटीएफ के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा में स्थाई प्रशासनिक भवन और ट्रांसिट हॉस्टल बन जाने से अपराधियों के खिलाफ और प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने में मदद मिलेगी।

वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि संगठित अपराध को रोकने में एसटीएफ अहम रोल निभा रही है। ग्रेटर नोएडा में एसटीएफ का प्रशासनिक भवन और ट्रांजिट हॉस्टल बनने से न सिर्फ गौतम बुद्ध नगर, हापुड, गाजियाबाद और बुलंदशहर बल्कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

पढ़ें  VYUG ने असल एवं वर्चुअल दुनिया से जुड़े क्रांतिकारी पहल की हुई सुरुवात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment