एसटीएफ ने हाथी के दांतों को तस्करी करने वालो तस्करो को किया गिरफ्तार, हाथी दांत बरामद।

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में हाथी दांत की तस्करी करने वाले दो तस्करो (स्मगलर) को एसटीएफ और बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से पुलिस को एक बैग मिला है जिससे अट्ठारह सौ ग्राम हाथी का दांत पुलिस ने बरामद किया है। तस्करो के पास से मिली होंडा सिटी कार को सीज किया गया है इसी कार से तस्कर हाथी के दांत की तस्करी करने जा रहे थे।

दरअसल, यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह की सूचना मिली जिसके बाद एसटीएफ की टीम इस गिरोह की तलाश कर रही थी शुक्रवार को एसटीएफ को बिसरख थाना क्षेत्र के चिपियाना गांव में तस्करो के आने की जानकारी हुई। मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस ने एक हौंडा सिटी कार के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े दोनों तस्कर अंकुर माथुर व रजत पवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट फेज चिपयाना गांव में हाथी दांत की तस्करी करने आए थे दोनों तस्कर उपवन कॉलोनी में हाथी दांत का सौदा कर रहे थे उसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा मौके पर पहुंचकर तस्करों को दबोच लिया तस्करों के पास एक होंडा सिटी कार पुलिस को मिली जिसमें एक बैग रखा हुआ था उसी भेजो से अट्ठारह सौ ग्राम का हाथी दाँत पुलिस ने बरामद हुआ। इसकी सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुच गए।

यूपी एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से जो बैग मिला उससे अट्ठारह सौ ग्राम का हाथी का दांत रखा हुआ था जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि तस्कर रजत ने पूछताछ के दौरान सूचना दी है कि वह सोलन हिमाचल प्रदेश में टैक्सी चलाने का काम करता है जहां पर उसकी मुलाकात तो दूसरे टैक्सी चलाने वाले अरविंद से हुई थी अरविंद ने उसकी मुलाकात शिमला में रहने वाले पूरन से कराई उसने हम दोनों को यह हाथीदह तो दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचने के लिए दिया था अरविंद ने इस काम में अपने पुराने साथी अंकुर को भी जोड़ लिया था उसने बताया कि मैं और अंकुर इस हाथी दांत को दिल्ली एनसीआर में बेचने का प्रयास कर रहे थे।

पढ़ें  अब सीमा गुलाम हैदर को राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का दिया निमंत्रण

राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह यहां पर किसके पास हाथी का दांत भेजने के लिए आए थे पुलिस इनके आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment