इस राज्य में चोरी हुआ फोन तो नो टेंशन! पलक झपकते ही ढूंढ लेती है पुलिस…इसलिए

Sanchar Now
2 Min Read

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है। दरअसल चोरी और खोए हुए मोबाइल का पता लगाने में तेलंगाना पुलिस ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (Ceri) पोर्टल का उपयोग करके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन्स बरामद कर तेलंगाना ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, पोर्टल की मदद से तेलंगाना में 5,038 मोबाइल फोन बरामद किए गए यानी फोन मिलने की दर 67.98 फीसदी रही। वहीं, 54.20 फीसदी दर के साथ कर्नाटक दूसरे तथा 50.90 फीसदी दर के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

देशभर के लिए शुरू किया गया है पोर्टल

दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा विकसित सीईआईआर पोर्टल को मोबाइल चोरी होने और दुरुपयोग को रोकने के लिये इसी साल 17 मई को देश भर में आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया था। विभाग ने इस साल 19 अप्रैल को तेलंगाना में तथा पिछले साल सितंबर महीने में कर्नाटक में इस पोर्टल को प्रायोगिक आधार पर शुरू किया था। सीईआईआर पोर्टल तेलंगाना के सभी 780 पुलिस थानों में संचालित है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) महेश एम भागवत को राज्य में इस पोर्टल के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है।

तेलंगाना DGP ने दी पुलिस टीम को बधाई

मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बीते 110 दिन की अवधि में 5,038 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से अंतिम 1,000 मोबाइल फोन को 16 दिन में बरामद किया गया और उन्हें शिकायतकर्ताओं को सौंप दिया गया।’तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार ने इस उपलब्धि के लिये अतिरिक्त महानिदेशक महेश भागवत और पूरी टीम को बधाई दी। डीजीपी ने कहा कि तेलंगाना पुलिस के जरिए मोबाइल फोन बरामद करने के लिए सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करना राज्य के लोगों के लिए लाभकारी साबित हुआ है।

पढ़ें  वंदे मातरम के 150 साल पूरे, पीएम मोदी सालभर चलने वाले कार्यक्रम में होंगे शामिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment