वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, दिल्ली-देहरादून रूट पर मुजफ्फरनगर स्टेशन के पास अटैक

Sanchar Now
1 Min Read

वंदे भारत ट्रेन पर हमले थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में 18 जून की रात 7.03 बजे दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर से हमला किया गया। यह हमला तब किया गया जब यह ट्रेन मुजफ्फरनगर पहुंचने वाली थी। बता दें कि इस घटना में वंदे भारत ट्रेन का शीशा टूट गया है।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन पर हमला किया गया है। इससे पहले 6 अप्रैल को विशाखापत्तनम में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना देखने को मिली थी। यहां विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इस पथराव में खिड़की का शीशा टूट गया था।

पढ़ें  सोसायटी पार्क में कुत्ते को शौच करा रही थी पड़ोसी महिला, विरोध किया तो छोड़ दिया गोल्डन ब्रिटिश डॉग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment