‘स्त्री 2’ ने 35वें दिन भी की करोड़ों में कमाई, हिंदी में शुरू करेगी 600 करोड़ का नया क्लब

Sanchar Now
3 Min Read

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का तहलका खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। इस फिल्म ने पहले दिन से जो सिनेमाघरों में रंग दिखाया है, वो अब तक जारी है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई घटने जरूर लगी है लेकिन अब तक की सारी हिट फिल्मों को टक्कर दी है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar: The Way of Water’ की बात करें या फिर साउथ की ‘बाहुबली 2’ और बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ ही क्यों न हो, सारी फिल्में ही इस फिल्म की 35वें दिन की कमाई के सामने फीकी नजर आ रही हैं।

हॉरर-कॉमेडी की दुनिया की इस फिल्म ‘स्त्री 2’ ने केवल इसी जॉनर की नहीं बल्कि अलग-अलग जॉनर की और भारी भरकम बजट की फिल्मों की बोलती बंद कर दी है। अगर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई कर चुकी हॉलीवुड फिल्म ‘Avatar: The Way of Water’ की बात करें तो इसकी हिन्दी की कमाई भी ‘स्त्री 2’ के सामने फीकी पड़ गई। केवल हिन्दी ही नहीं, इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पूरी कमाई ‘स्त्री 2’ के सामने कहीं टिकती नहीं दिख रही। ‘स्त्री 2’ ने जहां कुल मिलाकर 562.35 करोड़ की कमाई की है और ‘अवतार’ ने कुल मिलाकर 391.40 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने 35वें दिन 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और हिन्दी में कमाई केवल 12 लाख रुपये हुई थी।

अब तक 562.35 करोड़ रुपये का कलेक्शनSacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ह़ॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 35वें दिन करीब 2.00 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर, इस फिल्म ने अब तक 562.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। केवल 50 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले कर रही है।

पढ़ें  अब अजय देवगन की 'गोलमाल 5' में होगा डबल धमाल, फिल्म में हुई अक्षय कुमार की एंट्री! किरदार को लेकर भी हुआ खुलासा

दुनिया भर में 800 करोड़ से पार हुई फिल्म

वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई अब 800 करोड़ के पार हो गई है। वहीं केवल विदेशों में इसने 130 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई 670 करोड़ से पार हो चुकी है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment