‘स्त्री 2’ का ‘मंगल’ रहा शुभ, छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर मच गया तहलका

Sanchar Now
3 Min Read

‘स्त्री 2’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बरसा रही है. फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने में कामयाब रही. फिल्म हर रोज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है और चार दिन में ही 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई. लेकिन छठे दिन ‘स्त्री 2’ की कमाई घटती नजर आ रही है.

”स्त्री 2” ने प्रीव्यू और रिलीज डे के साथ 76.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 41.5 करोड़ रुपए, तीसरे दिन 54 करोड़ रुपए और चौथे दिन के 58.2 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. पांचवें दिन ‘स्त्री 2’ ने 38.4 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. अब छठे दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अब तक 25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी ‘स्त्री 2’

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 दिनों में कुल 267.4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं दुनिया भर में भी फिल्म की धूम मची हुई है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. फिल्म ने दुनिया भर में कुल 328 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

करण जौहर ने की ‘स्त्री 2’ की तारीफ

बता दें कि फिल्म मेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने ‘स्त्री 2’ की खूब तारीफें की हैं. अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए करण ने लंबा नोट लिखा है. करण जौहर ने लिखा- ‘STREE 2 की जगरनॉट मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस सिर्फ मैडॉक फिल्म्स के लिए एक उत्सव नहीं है, बल्कि इसे हिंदी सिनेमा और भारतीय मेनस्ट्रीम सिनेमा के उत्सव के तौर पर देखा जाना चाहिए. पिछले कुछ सालों में हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए जांच के दायरे में रहा है.’

पढ़ें  कुछ गलत नहीं है... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जॉली एलएलबी 3 को दिखाई हरी झंडी, रोक की लगाई थी अर्जी

‘स्त्री 2 की बड़ी सफलता ने न सिर्फ एक…’

करण जौहर ने आगे लिखा- ‘महामारी के बाद के ऑडियंस डेवलप हो रही है और कई बार इसका आकलन करना मुश्किल होता है. लेकिन स्त्री 2 की बड़ी सफलता ने न सिर्फ एक ठोस कहानी कहने और लिमिटेड कंटेंट की ताकत को साबित किया है, बल्कि उस मजबूत विश्वास, बहादुरी और अवधारणा, कहानी पर ध्यान देने और एक गहरे जुड़ाव की भी पुष्टि की है.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment