‘स्त्री 2’ ने की महाबंपर ओपनिंग, KGF 2, ‘वॉर’ और ‘गदर 2’ को चटाई धूल, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। Stree 2 Opening Day Box Office Collection: फिल्ममेकर अमर कौशिक और दिनेश विजान की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हॉरर कॉमेडी का मजा देने आ गई है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर बहुचर्चित फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी का फैंस बड़े लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे।

आते ही बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 ने तहलका मचा दिया है, जिसका अंदाजा आप फिल्म के पहले दिन की कमाई के आधार पर आसानी से लगा सकते हैं। आइए स्त्री 2 की ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को जानते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर चल गया स्त्री 2 का जादू

6 साल बाद स्त्री सिनेमाघरों में लौट आई है और सीक्वल के साथ चंदेरी में सरकटे की आतंकी नई कहानी लेकर आई है। जो फिलहाल दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से राजकुमार राव की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। एडवांस बुकिंग में स्त्री 2 की धमाकेदार कमाई से ये पहले ही तय गया था कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलेगी और अब हुआ भी ठीक वैसा ही है।

सैकनिल्क केअनुमानित आंकड़ों के अनुसार स्त्री 2 ने रिलीज के पहले दिन 54.35 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर डाली है। बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बनना का टैग अब स्त्री 2 के पास चला गया है। इससे पहले 24 करोड़ के साथ ऋतिक रोशन की फाइटर इस मामले में लीड कर रही थी। हालांकि, स्त्री 2 के कलेक्शन के इन नंबर्स में फेरबदल होने की पूरी आशंका है।

पढ़ें  संजू-कुलदीप को करना पड़ेगा और इंतजार, दूसरे T20 में भारत की ऐसी होगी प्लेइंग-11

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 की इस सॉलिड शुरुआत से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में श्रद्धा कपूर की ये फिल्म और भी कई बड़े रिकॉर्ड बनाने के साथ-साथ तोड़ती हुई दिखेगी।

चंदेरी में सरकटे का आतंक

स्त्री 2 की कहानी चंदेरी गांव में सरकटे दानव के आतंक पर आधारित है, जो स्त्री के जाने के बाद गांव से मॉर्डन लड़कियों को उठाकर ले जाता है। ताकि सूबे में महिलाओं को लेकर पुरानी प्रथा लौट सके। उसका सामने करने के लिए राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पकंज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना क्या नया जुगाड़ बिठाते हैं, वो आपको फिल्म देखने पर ही पता लगेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment