‘हो सकता है कि IPL भी न खेलें’ विराट कोहली की गैर मौजूदगी पर सुनील गावस्कर ने ली चुटकी

Sanchar Now
2 Min Read

इंग्लैंड के खिलाफ पहले शुरूआती दो मुकाबले से विराट कोहली (Virat Kohli on IND vs ENG Test) के निजी कारणों की वजह से बाहर रहने की खबर सामने आई और उसके बाद बाकी बचे तीन टेस्ट मुकाबलों से भी विराट कोहली बाहर हुए तब क्रिकेट जगह में कई तरह की अटलके लगाई गई और इस दौरान कोहली को लेकर बीसीसीआई ने भी आखिरी में कहा की कोहली के फैसले का सम्मान होना चाहिए. विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आशंका जताई कि यह स्टार बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) से भी बाहर रह सकते हैं.

आईपीएल (IPL 2024 Schedule) 22 मार्च से शुरू होगा जिसका पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (IPL 2024 First Match CSK vs RCB) के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. कोहली को पहले भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन वह हैदराबाद में खेले गए पहले मैच से पूर्व टीम से हट गए थे. इस स्टार क्रिकेटर और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Virat Kohli son Akaay Kohli) ने इस महीने के शुरू में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी.

गावस्कर से पूछा गया कि कोहली लंबे समय तक बाहर रहने के बाद क्या आईपीएल में रन बनाने के लिए बेताब होंगे, इस पूर्व भारतीय कप्तान ने मजाकिया अंदाज में कहा,‘‘क्या वह खेलेंगे… वह कुछ कारण से नहीं खेल रहे हैं. शायद हो सकता है कि आईपीएल में भी नहीं खेलें.”

पढ़ें  टाटा ग्रुप ही बना रहेगा IPL टाइटल स्पॉन्सर! 5 साल के लिए 2500 करोड़ की लगाई बोली

गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स स्टार कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment