शक… नफरत और कत्ल: हथौड़े से बिगाड़ा इंजीनियर पत्नी का खूबसूरत चेहरा… फिर काटा गला; सामने आया बर्बरता का सच

Sanchar Now
5 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-15 में स्थित शुक्रवार दोपहर को तीन मंजिला मकान में सिविल इंजीनियर महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति नुरुल्लाह हैदर है। इंजीनियर महिला की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट ने वहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पति के हथौड़े के पहले वार के बाद महिला कोमा में चली गई थी। इसके बाद भी महिला पर सिलसिलेवार तरीके से हथौड़े से वार किया गया। इतना ही नहीं आरोपी पति ने पत्नी का चाकू से भी गला रेत डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज होने की भी पुष्टि हुई है।

क्या था पूरा मामला?

नोएडा पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों नुरुल्लाह हैदर की उसकी पत्नी आसमां से झगड़ा हुआ। रिश्तेदारों ने आकर मामले को शांत कराया। लेकिन रिश्तेदारों के जाने के बाद जब पति-पत्नी की दोबारा लड़ाई हुई तो पति नुरुल्लाह हैदर ने पत्नी आसमां की हत्या करने की ठान ली। शुक्रवार दोपहर आसमां करीब एक बजे पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो रही थीं। उसी दौरान नुरुल्लाह हैदर वहां पहुंचा। हथौड़े और चाकू से वार कर दिया। आसमां की बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद थाना सेक्टर-20 पहुंचा और वारदात करने की बात पुलिसकर्मियों के सामने कबूल कर ली। इसके बाद थाना फेज-1 पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। महिला का अंतिम संस्कार हत्या के अगले दिन ही कर दिया गया था। पुलिस ने शनिवार को ही घटना में इस्तेमाल चाकू और हथौड़े को बरामद किया था।

पढ़ें  Noida Crime: नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नामी यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित 9 को पुलिस ने पकड़ा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट लगने से वह कोमा में चली गई थी। इसके बाद मौत हुई। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जो स्वीकार किया, वह चौंकाने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सोई हुई थी। वह किचन से चाकू लाया और उसकी गर्दन रेत दी। खून तेजी से बहने लगा। फिर कमरे में रखें हथौड़े से ताबड़तोड़ सिर और चेहरे पर कई वार किए। जब वह आश्वस्त हो गया कि पत्नी मर गई है। इसके बाद ही कमरे से बाहर निकला।

शनिवार को भी आरोपी पति के चेहरे पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं दिखा। आरोपी पति यही कहता रहा कि वह पत्नी से मोबाइल पर ज्यादा लोगों से बात करने से मना करता था। पुलिस ने थाना फेज-1 में बेटे की शिकायत पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी नुरुल्लाह हैदर ने बताया कि वह 10 साल से बेरोजगार है।

पत्नी आसमां एमएनसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। इस वजह से आसमां हमेशा उससे दुर्व्यवहार करती थीं। इससे वह गुस्से में था। शुक्रवार को जब लड़ाई हुई तो आरोपी ने सोचा कि रोज-रोज की कलह से अच्छा है कि पत्नी को खत्म कर दिया जाए। उसने यह भी कहा कि आसमां के मोबाइल पर अक्सर अनजान नंबर से कॉल आती थी। यह उसे पसंद नहीं था। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना भी किया था।

अक्सर होता था दोनों में झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आसमां और नुरुल्लाह में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी पत्नी पर शक करता था। एमएनसी में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर कार्यरत आसमां का यह जवाब होता था कि वह ऑफिस से जुड़े काम के सिलसिले में किसी से फोन पर बात करती हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़े को सुलझाने के लिए बहन एवं उनके पति और अन्य रिश्तेदार आए थे। आसमां ने तब कहा था कि इनका शक खत्म नहीं हो रहा है।

पढ़ें  Noida में धड़ाधड़ कटे 5955 वाहनों के चालान, 47 हुए सीज; एक्शन से सड़क पर मचा हड़कंप

पुलिस पूछताछ के दौरान वह कई बार यह बोला कि पत्नी के मोबाइल पर फोन आते थे। इस हत्याकांड के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। दोनों बच्चे मौसी के साथ चले गए हैं। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य को चार्जशीट में दर्ज किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment