यूपी में एक और गैंगस्टर की संदिग्ध मौत! हरदोई की जेल में बंद था शूटर खान मुबारक, जानें क्या हुआ

Sanchar Now
4 Min Read

यूपी के हरदोई में जिला कारागार में बंद कुख्यात माफिया खान मुबारक की बीमारी से मौत हो गई. चिकित्सकों के मुताबिक, खान मुबारक निमोनिया से पीड़ित था. आज उसकी हालत खराब हुई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुख्यात माफिया खान मुबारक को लखनऊ जेल से विगत 2 वर्ष पहले हरदोई जिला कारागार में ट्रांसफर किया गया था, जिसके बाद से वह हरदोई जिला कारागार में था. सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का शॉर्प शूटर रहा है.

बताया जा रहा है क‍ि मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और ब्रजेश सिंह मुन्ना बजरंगी के बीच खान मुबारक भी गैंगेस्टर रहा है. खान मुबारक तब चर्चा में आया था जब क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर को गोली मारी थी. मुम्बई में 2006 में काला घोड़ा कांड से भी खान मुबारक चर्चा में आया था. बताया जा रहा है खान मुबारक 2 जून 2022 से हरदोई के जिला कारागार में बन्द था.

अंडरवर्ल्ड के बदमाश जफर सुपारी का भाई है और अंबेडकर नगर जिले के हसवर थाना क्षेत्र के ग्राम हरसम्हार का रहने वाला है. खान मुबारक काला घोड़ा हत्याकांड के बाद चर्चा में आया था और छोटा राजन गिरोह का हिस्सा था. छोटा राजन से मिलकर इसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ गैंग तैयार किया था. जफर सुपारी ने भी 15 साल की उम्र में ही गांव के एक लड़के की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था. इसका छोटा भाई खान मुबारक जो प्रदेश का चर्चित माफिया है.

पढ़ें  दर-दर ठोकर खाने के बाद भी नहीं मिला न्याय, रेप पीड़िता के पिता ने फांसी लगा कर दे दी जान

अंपायर को गोली मारने का बाद रखा था अपराध की दुनिया में कदम

तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व इलाहाबाद में पढ़ाई करने के दौरान खान मुबारक ने क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर द्वारा रन आउट देने पर अंपायर को गोली मार अपराध की दुनिया में दस्तक दी थी. इसके बाद खान मुबारक ने इलाहाबाद में एक पोस्ट ऑफिस को लूट कर जरायम की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत की. अंबेडकर नगर में इसने पहली हत्या एक भट्ठा व्यवसायी एवं ट्रांसपोर्टर ऐनुद्दीन की हत्या मामूली विवाद में की थी.

2018 में बसपा नेता जुरगाम मेहंदी की कराई थी हत्या

खान मुबारक की अंबेडकर नगर जिले में रंगदारी और वसूली बढ़ गई थी. उसकी वसूली के रास्ते में रोड़ा बन रहे बसपा नेता जुरगाम मेहंदी पर वर्ष 2017 में हमला कराया, जिसमें मेहंदी को 6 गोली लगी, लेकिन वे बच गए. इसके बाद वर्ष 2018 में खान मुबारक ने जुरगाम मेहंदी पर दोबारा हमला कराया. इस हमले में मेहंगी और उनके ड्राइबर की मौत हो गई. बसखारी में पेट्रोल पंप व्यवसाई और आजमगढ़ में ओसामा की हत्या में भी खान मुबारक का नाम आया था. खान मुबारक पर आपराधिक वारदातों की फेहरिस्त तो काफी लंबी है और इसके ऊपर तकरीबन 2 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है, लेकिन इसका खौफ इतना है कि इसके विरुद्ध गवाह नहीं मिलते. साथ ही खाकी वालों पर भी इसकी अच्छी पकड़ है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment