DJ पर साली के साथ लचकाई कमर, भड़की पत्नी…सबके सामने पति का किया ऐसा हाल

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा में ससुराल में डीजे पर साली के साथ डांस करना युवक को भारी पड़ गया। पत्नी ने युवक को सभी के सामने चप्पलों से पीटा। इस पर पति ने पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया। छह महीने से मायके में रह रही पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई।

​​​​​​​शादी को हुए 15 साल

शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्ष में समझौता कराया। पति ने वादा किया कि वह साली से बात नहीं करेगा, वहीं पत्नी ने कहा कि वह गुस्से पर काबू रखेगी। मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 15 साल पहले कागारौल थाना क्षेत्र में हुई थी। युवक एक जूता कंपनी में सुपरवाइजर है। महिला ने बताया कि छह महीने पहले उसकी बहन की शादी थी। वहीं पति-पत्नी में विवाद हुआ।

पत्नी ने लगाया ये आरोप

शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी का आरोप है कि पति पहले उसकी बहन से फोन पर एक-एक घंटे बाद करता था। शादी में तो डांस करते समय हद ही कर दी। गुस्से में उसने पति को चप्पलों से पीट दिया। काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया के दोनों ने वादा कर समझौता कर लिया है।

जींस-टॉप पहनकर पहुंची बहू, ससुराल में हंगामा

मलपुरा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता ससुराल में जींस-टॉप पहनकर चली गई। यह देख गांव के लोग दंग रह गए। घर पहुंचने पर सास ने बहू को समझाया। शाम को जब पति काम से लौटा तो पड़ोस के लोग उसकी पत्नी का मजाक बनाने लगे। इस पर उसने पत्नी से मारपीट की। 2 महीने से पत्नी मायके में रह रही थी। शनिवार को काउंसलर ने दोनों पक्षों को बुलाया। पत्नी ने ससुराल में जींस-टॉप पहनने से मना कर दिया। पति ने भी पत्नी पर हाथ नहीं उठाने की कसम खाई। इस पर दोनों में समझौता हो गया।

पढ़ें  Noida: मंदिर में शादी, फिर सुहागरात और बना लिया MMS; ब्लैकमेल कर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment