शिक्षकों और शिक्षण व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए 197 शिक्षकों को वितरित किए गए टैबलेट

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कार्य शिक्षकों हाईटेक बनाने के लिए टेबलेट उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जेवर विधानसभा के जेवर तहसील में लर्निंग रिसोर्स पैकेज के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टेबलेट वितरण किए गए कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान 197 शिक्षकों को टेबलेट वितरित किए गए। शिक्षा व्यवस्था व शिक्षकों को हाईटेक बनाने के लिए यह टेबलेट वितरित किए गए हैं।

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की तरफ तेजी से अग्रसर है आज हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र आजकल टैबलेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार भी शिक्षकों को हाईटेक करने के लिए टेबलेट वितरित कर रही है।

कार्यक्रम में मौजूद जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों के पास भी अब टैबलेट होना जरूरी है। इससे शिक्षण सामग्री आसानी से शिक्षकों के जरिए बच्चों तक पहुंच सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हिंदुस्तान को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। जिसमें डिजिटल इंडिया का बहुत बड़ा महत्व है और शिक्षा के बिना हिंदुस्तान तरक्की नहीं कर सकता।

इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने भी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टैबलेट पर्यावरण हित में बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में जेवर तहसीलदार विवेक सिंह भदोरिया, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, गौतम बुद्ध नगर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, एसीपी जेवर रुद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत जेवर के अध्यक्ष नारायण महेश्वरी, विजेंद्र तालान, सुशील शर्मा, मोनू गर्ग और नीरज गोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पढ़ें  NH-91 चौड़ीकरण के मजदूरों से दबंगो ने की मारपीट, गुस्साए श्रमिको ने किया हंगामा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment