हाथ-पैर बांध पिटाई, पेशाब तक पिलाई… युवक को दी गई तालिबानी सजा

Sanchar Now
3 Min Read

सिविल लाइंस के अगवानपुर से कार सवार एक युवक को अगवा कर ले गए। इसके बाद उसे कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। आरोपियों ने उसके गले में जूते-चप्पल की माला डाल उसे गंदगी भी पिलाई। करीब नौ घंटे बाद उसे छोड़ा गया।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने पर युवक के पिता ने आठ नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अगवानपुर के एक मोहल्ले में रहने वाला 21 वर्षीय युवक अपने पिता के साथ देसी दवाइयां बेचता है। युवक का पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली रिश्ते की एक युवती से प्रेम संबंध थे।

दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन रिश्तेदार होने के कारण शादी नहीं हो पाई थी। पिछले माह पांच मार्च को युवक की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ हो गई। एक दिन पत्नी ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें युवक और उसकी रिश्तेदार युवती का आपत्तिजनक वीडियो और  ्फोटो मौजूद थे।

युवक की पत्नी से इसकी शिकायत अपने पिता से कर दी। तब युवक के ससुराल वालों ने उसके फूफा को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि 30 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे युवक को उसके रिश्तेदारों ने फोन कर अगवानपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया।

यहां आरोपी उसे अगवा कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में उसकी पूर्व प्रेमिका के घर ले गए। आरोप है कि यहां युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती से मूत्र और गटर का पानी भी पिलवाया गया। इसके अलावा उसके गले में जूते और चप्पल की माला पहनाई गई।

पढ़ें  मुठभेड़ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों को गोली मारकर किया गिरफ्तार

30 मार्च की रात करीब 12 बजे उसे छोड़ दिया। तब आरोपी अपने घर पहुंचा लेकिन उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। शुक्रवार को इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद युवक के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर हजारा, पिंकू, शर्मा, आकाश, रजनी, अम्बरशरी, कमल, अरविंद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment