नोएडा में 15वीं मंजिल से गिरकर किशोर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sanchar Now
1 Min Read

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एक हाईराइजिंग सोसायटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोसायटी में रहने वाले अंगद (15) की 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना शनिवार देर रात की है।

नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित केपटाउन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर की अपने घर की 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। मृतक अंगद 10वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने परिवार के साथ रहता था। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। घटना शनिवार देर रात करीब सवा एक बजे के करीब की बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त संबंध में थाना सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें  नोएडा के 700 से ज्‍यादा किसानों पर FIR, किसान आंदोलन के बीच नोएडा अथॉरिटी का बड़ा एक्शन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment