तेलंगाना टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान लीजेंड्स को एक रन से हराया

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) का चौथा मुकाबला हुआ। एसएस भरत कुमार की शानदार अर्धशतकीय की परी की बदौलत तेलंगाना टाइगर्स ने राजस्थान लीजेंड्स को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया।

यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा आखिरी ओवर में राजस्थान को 17 रन की जरूरत थी। रोमांच का लेवल यहां भी काम नहीं हुआ और आखिरी गेंद पर टीम को तीन रन की जरूरत थी तेलंगाना टाइगर्स ने प्रेशर की स्थिति में खुद को बखूबी निकाला और अंत में राजस्थान को मुकाबले में एक रन से हरा दिया।

तेलंगाना टाइगर्स ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 20 ओवर में 173 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान लीजेंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खो कर 172 रन बनाए। मैच की शुरुआत में तेलंगाना टाइगर्स के कप्तान मुनावीरा और रिकार्डो पावेल का विकेट खो दिया था इसके बाद भारत कुमार ने मोर्चा संभाला और बाउंड्रीज की बरसात शुरू कर दी। बीच के ओवर में विकेट गिरे लेकिन इससे तेलंगाना को कोई खास फर्क नहीं पड़ा। भरत कुमार ने 59 गेंद पर 87 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 173 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान लीजेंड की शुरुआत में टीम को झटका लगा। टीम ने पावर प्ले में ही तीन विकेट गवा दिए। स्कोर एक वक्त 28 रन पर 3 विकेट था फिर कप्तान एंजेलो परेरा और राजेश बिश्नोई ने टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन 11वे ओवर में परेरा के विकेट ने फिर टीम की मुश्किल बढ़ा दी। हालांकि ईशान मल्होत्रा ने 14 गेंद पर 36 रन की धुआंधार पारी खेली और राजस्थान को लक्ष्य के करीब पहुंचा। आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत टीम को थी लेकिन अंडर प्रेशर तेलंगाना टाइगर्स ने एक रन से रोमांचक जीत अपने नाम दर्ज कर ली।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण ने लौटाया फिल्म सिटी का लेआउट, प्रस्तावित लेआउट में निर्माणकर्ता की मंशा पर सवाल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment